टीबी यानी तपेदिक एक बहुत ही गंभीर, संक्रामक और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और जानलेवा हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में छह से सात करोड़ लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं और करीब 25 से 30 लाख लोगों की हर साल इससे मौत हो जाती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'भारत टीबी सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2025 से पहले देश से इस बीमारी को जड़ से खत्म करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी प्रभावित मरीजों की मृत्यु दर कम हो रही है।
{"_id":"6056ec8b8ebc3ecbaa3c4613","slug":"health-minister-dr-harsh-vardhan-says-india-will-be-able-to-end-tb-disease-by-2025","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 2025 तक भारत में खत्म हो जाएगी टीबी की बीमारी? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या 2025 तक भारत में खत्म हो जाएगी टीबी की बीमारी? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
Sun, 21 Mar 2021 12:24 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि टीबी मात्र एक शारीरिक रोग नहीं बल्कि यह एक सामाजिक बीमारी भी है। इसका नियंत्रण इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यह हम सभी के विकास में से जुड़ा एक मुद्दा भी है। इसके खिलाफ हमें एक जन आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में...
टीबी के लक्षण
- फोटो : Pixabay
टीबी के लक्षण
- लगातार खांसी आना और खांसी के साथ बलगम और खून आना।
- रात में सोते समय पसीना आना, चाहे मौसम कैसा भी हो (ठंड ही क्यों न हो)
- लगातार बुखार रहना। दरअसल जिन लोगों को टीबी की बीमारी होती है, उन्हें लगातार बुखार रहता है।
- थकावट होना। असल में टीबी के मरीज की बीमारी से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, इससे उन्हें हमेशा थकावट महसूस होने लगती है।
- खानपान पर विशेष ध्यान देने के बावजूद वजन का लगातार घटना।
- सांस लेने में परेशानी। दरअसल, अधिक खांसी आने से सांस फूलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
टीबी से बचाव के उपाय
- अगर आपको दो हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खांसी रहे तो तुरंत टीबी की जांच कराएं।
- अगर आपको टीबी की बीमारी है, तो दवा का पूरा कोर्स लें। डॉ़क्टर से पूछे बिना दवाई बंद न करें।
- मास्क पहनें या हर बार खांसने या छींकने से पहले मुंह को पेपर नैपकिन ढकें।
- यहां-वहां न थूकें।
- पौष्टिक खाना खाएं, व्यायाम करें।
- सिगरेट, तंबाकू और शराब से परहेज करें।
- बच्चे के जन्म पर उसे बीसीजी का टीका जरूर लगवाएं।