हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन और मिनरल्स (खनिज) की जरूरत होती है और वो भोजन से प्राप्त होते हैं। इन्हीं में से एक है सेलेनियम। यह शरीर के लिए आवश्यक खनिजों में से एक है, जो प्राकृतिक रूप से पानी और कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। वैसे तो बहुत कम ही मात्रा में शरीर को इसकी जरूरत होती है, लेकिन इसकी कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए शरीर में सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। एक अध्ययन के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में सेलेनियम लेने से संक्रमण को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा सेलेनियम के और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में...
{"_id":"5ff1fff9ddc21013f57944e5","slug":"health-benefits-of-selenium-rich-diet-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर के लिए बहुत जरूरी है सेलेनियम, इसके फायदे हैं अनेक, ऐसे पूरी करें कमी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शरीर के लिए बहुत जरूरी है सेलेनियम, इसके फायदे हैं अनेक, ऐसे पूरी करें कमी
Mon, 04 Jan 2021 07:45 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 04 Jan 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है सेलेनियम
- एक अध्ययन के मुताबिक, सेलेनियम प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। यह कई वायरस की निर्माण प्रक्रिया को कम करने में सहायक होता है, जिसमें एचआईवी भी शामिल है। यह एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों में एड्स की तीव्रता को भी कम करने में मददगार होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है सेलेनियम
- अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप लंबी उम्र पाना चाहते हैं तो आपको अपने आहार में सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। दरअसल, यह कई रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है और जाहिर है जब आप रोगमुक्त रहेंगे तो आपकी उम्र भी लंबी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कैंसर से बचाव में भी है सहायक
- सेलेनियम कोशिकाओं में होने वाली क्षति को ठीक करने में महत्वपूर्ण होता है। अध्ययनों के मुताबिक, इसे लेने वाले व्यक्तियों को कुछ हद तक कैंसर से सुरक्षा मिलती है। यह इस बीमारी से होने वाली मृत्यु और इसकी गंभीरता को कम करने में प्रभावी माना जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा के लक्षणों को कम करने में है मददगार
- कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि सेलेनियम अस्थमा के लक्षणों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अस्थमा के मरीजों को दवाईयों के साथ-साथ नियमित रूप से सेलेनियम देना फायदेमंद हो सकता है।