फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: शरीर में न होने दें सेलेनियम की कमी, घट जाती है इम्यूनिटी, इन चीजों का करें सेवन

Thu, 15 Apr 2021 02:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of selenium in hindi selenium rich diet for immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स (खनिज) की जरूरत होती है, जो हमें किसी न किसी प्रकार के भोजन से प्राप्त होते हैं। सेलेनियम भी शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है। वैसे तो शरीर को बहुत कम ही मात्रा में इसकी जरूरत होती है, लेकिन यह शरीर को स्वस्थ रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको शायद ही यह बात पता हो कि इसकी कमी घातक भी साबित हो सकती है। शरीर में सेलेनियम की कमी से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि शरीर में इसकी कमी न होने दी जाए। आइए जानते हैं सेलेनियम के फायदों के बारे में और साथ ही यह भी कि हमें इसकी पूर्ति कैसे हो सकती है?

Health benefits of selenium in hindi selenium rich diet for immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी बढ़ाने में है सहायक 

  • प्रतिरक्षा तंत्र के लिए शरीर को जिन खनिजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, सेलेनियम भी उन्हीं में से एक है। कई अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि जब खून में सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा होती है तो शरीर का इम्यून रिसपॉन्स (प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया) भी अच्छा रहता है।  
Health benefits of selenium in hindi selenium rich diet for immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तेज दिमाग के लिए जरूरी है सेलेनियम 

  • मानसिक सेहत के लिए भी सेलेनियम बहुत ही फायदेमंद होता है। सेलेनियम युक्त आहार लेने से अल्जाइमर बीमारी को रोकने में मदद मिलती है और साथ ही दिमाग भी तेज होता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि अल्जाइमर के मरीजों में सेलेनियम कम मात्रा में मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of selenium in hindi selenium rich diet for immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वस्थ हृदय के लिए भी जरूरी है सेलेनियम 

  • सेलेनियम दिल के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सेलेनियम युक्त आहार लेने से हृदय को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि खून में सेलेनियम का स्तर 50 फीसदी बढ़ने पर हृदय संबंधी रोगों के होने की आशंका कई फीसदी तक कम हो जाती है। 
विज्ञापन
Health benefits of selenium in hindi selenium rich diet for immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सेलेनियम के स्रोत 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप आसानी से सेलेनियम प्राप्त कर सकते हैं। सेलेनियम पाने के लिए आपको मछली, अंडे, पनीर, ब्राउन राइस, सूरजमुखी का तेल, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थ नियमित रूप से लेने चाहिए। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed