Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary
क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष
अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी उम्र के लोगों को आसानी से हो जाती है। बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से अब इसके मामले और ज्यादा आने लगे हैं। दरअसल, अस्थमा में सांस की नली में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके मरीजों में निमोनिया और कोरोना वायरस का भी खतरा ज्यादा होता है और चूंकि अभी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो ऐसे में अस्थमा के मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसके कुछ ऐसे संकेत हैं जो अस्थमा के शुरुआती लक्षण माने जाते हैं और आपको इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में...
सलाह: ये पांच संकेत बताते हैं आपको अस्थमा है या नहीं, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार खांसी आना
- ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम या फिर ब्रोंकाइटिस में कफ या सूखी खांसी आती है, लेकिन ये अस्थमा का भी संकेत हो सकता है। दक्षिण फ्लोरिडा कॉलेज ऑफ मेडिसिन यूनिवर्सिटी में एलर्जी और इम्यूनोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर रिचर्ड लॉकी ने 'द हेल्दी' वेबसाइट को बताया, 'हंसने या या लेटने के बाद आपकी खांसी और बढ़ जाती है और ये खांसी आपके गले से नहीं बल्कि छाती से आती है। इस तरह के अस्थमा को कफ वैरिएंट अस्थमा कहते हैं। आपको घरेलू नुस्खों से राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर से संपर्क कर अपनी दवा शुरू कराएं।
सांस फूलना, लगातार उबासी या गहरी सांस लेना
- लगातार उबासी, सांस फूलना या गहरी सांस की वजह हमेशा चिंता या थकान नहीं होती है। उबासी या गहरी सांस लेने से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है और कार्बन डाइऑक्साइड भी ज्यादा बाहर निकलता है। ये तीनों चीजों वायुमार्ग में आए असंतुलन की वजह से होती हैं।
हमेशा थकान रहना
- अगर आप कफ और सांस की घरघराहट की वजह से सो नहीं पाते हैं तो ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। ठीक से ना सो पाने की वजह से एनर्जी कम हो जाती है और इसका असर मानसिक रूप से भी पड़ता है। क्रोनिक स्लीपलेसनेस को दिल की बीमारी या फिर डायबिटीज के संकेतों से भी जोड़ कर देखा जाता है। सांस की घरघराहट की वजह से थकान महसूस करना अस्थमा का शुरूआती लक्षण हो सकता है। अच्छी बात ये है कि अस्थमा के लक्षण कंट्रोल होते ही नींद की समस्या भी दूर हो जाती है।
सीने में जकड़न
- सीने में जकड़न या दर्द हमेशा दिल की बीमारी की वजह से नहीं होता है। ये भी अस्थमा का एक मुख्य लक्षण हो सकता है। सीने में जकड़न की वजह से अस्थमा अटैक आ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा अटैक की वजह से सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और कफ का अनुभव होता है। ज्यादातर लोग सीने में जकड़न को हार्ट अटैक समझने की गलती कर लेते हैं। अगर आपको भी ये समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट: डॉ. सुधीर चौधरी रेस्पिरेटरी मेडिसिन में क्वालिफाइड कंसल्टेंट हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, फिर इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ही एमडी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग) की पढ़ाई पूरी की। इनके पास आईएमए की सदस्यता भी है। डॉ. सुधीर चौधरी को इस क्षेत्र में 38 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।