फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में किशमिश का सेवन देता है जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों में मिलती है राहत

Fri, 06 Nov 2020 06:09 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Health benefits Of Raisins or kishmish in Winter Season
सर्दियों में किशमिश के फायदे - फोटो : iStock

किशमिश सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में राहत मिल सकती है। दरअसल, किशमिश एक खट्टा-मीठा ड्राई फ्रूट है जो अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें भी अंगूर के सारे गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर घरों में बनने वाले मीठे पकवानों में किया जाता है। लोग खीर में भी किशमिश डालकर खाना खूब पसंद करते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतने ही इसके जबरदस्त फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि किशमिश के नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

Health benefits Of Raisins or kishmish in Winter Season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर में आती है ताकत 

  • नियमित रूप से किशमिश के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। इससे शरीर में तुरंत ऊर्जा आ जाती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है, जो आसानी से पच जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसीलिए यह दिल के मरीजों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। 
Health benefits Of Raisins or kishmish in Winter Season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज की समस्या होती है दूर 

  • रोजाना किशमिश का सेवन आपको कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है। यह कब्ज के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। ध्यान रहे कि किशमिश को भिगोकर खाने से शरीर को ज्यादा फायदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits Of Raisins or kishmish in Winter Season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन घटाने में करता है मदद 

  • अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो किशमिश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आप आसानी से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Health benefits Of Raisins or kishmish in Winter Season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

  • अगर हड्डियों को मजबूत रखना है तो किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। इसलिए नियमित रूप से आपको किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed