Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कद्दू की सब्जी तो आपने खाई ही होगी? यह बाजार में मिलने वाली आम सब्जियों में से एक है। लेकिन क्या आपने कद्दू के अंदर मौजूद बीजों का सेवन किया है और अगर किया है तो क्या इसके फायदों के बारे में जानते हैं? विशेषज्ञ कहते हैं कि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। कद्दू के बीजों में विटामिन-बी, सी, ई, के और मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, तांबा, जस्ता, आयरन और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मुक्त कणों को खत्म करने के लिए विभिन्न रूपों में एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। मिठाई बनाने से लेकर मीठी चटनी, सलाद और सूप आदि में कद्दू के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कद्दू के बीजों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"60cc352c8ebc3e2da13b5381","slug":"health-benefits-of-pumpkin-seeds-in-hindi-kaddu-ke-beej-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: कद्दू के बीज खाने के पांच जबरदस्त फायदे, ऐसे लोग जरूर करें इसका सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: कद्दू के बीज खाने के पांच जबरदस्त फायदे, ऐसे लोग जरूर करें इसका सेवन
Fri, 18 Jun 2021 11:31 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
कद्दू के बीज के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गठिया में हैं फायदेमंद
- चाहे कद्दू के बीज हों या तेल, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया में बहुत फायदेमंद होते हैं। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए कद्दू के बीजों को अपने आहार में शामिल करें या इसके तेल से प्रतिदिन प्रभावित जगह पर दो बार 2-3 मिनट के लिए मालिश करें। इससे काफी आराम मिलेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चिंता, अवसाद को करता है दूर
- कद्दू के बीजों में ट्रिप्टोफेन एमिनो एसिड पाया जाता है, जो चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में ट्रिप्टोफेन की कमी से ही चिंता, अवसाद और अन्य मूड संबंधित समस्याएं पैदा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है स्वस्थ
- कद्दू के बीजों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसमें फास्फोरस और जिंक भी पाए जाते हैं, जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्राकृतिक संरक्षक माना जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल के लिए भी हैं फायदेमंद
- चूंकि कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है और यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय रोग, जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक को रोकने में भी मदद करता है। इन खतरों को कम करने के लिए आप अपने आहार में कद्दू के बीजों को शामिल कर सकते हैं।