फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में मटर खाने के पांच बड़े फायदे, वजन घटाने में भी है मददगार

Wed, 25 Nov 2020 06:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of peas in winter season
मटर के फायदे - फोटो : Pixabay

मटर तो आपने खाया ही होगा। यह सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। लोग इसे कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं, जैसे- कच्चा, भूनकर या पकाकर। यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगता है बल्कि यह हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स की वजह से ही इसे 'विटामिन का पावरहाउस' भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ए से लेकर बी-1, बी-6, सी और के पाए जाते हैं। इसके अलावा मटर में फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of peas in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो मटर का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही कम कैलोरी और कम फैट होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 

Health benefits of peas in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मटर में विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही यह हड्डियों में होने वाले विकार ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी दूर रखता है। इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of peas in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मटर इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें लोहा, जिंक, मैंगनीज और कॉपर की भी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। 

विज्ञापन
Health benefits of peas in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मटर दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हृदय संबंधी रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है। इसमें सूजन को कम करने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखते हैं। साथ ही इससे उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed