भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान की वजह से पेट संबंधी समस्याओं का होना आम बात है। खासकर गैस और एसिडिटी की समस्या हो तो किसी काम में मन नहीं लगता है। पेट में बनने वाली गैस कई बार सिर में तो कई बार शरीर के अन्य हिस्से में भी चढ़ जाती है। ऐसे में दर्द, सिर चकराने और उल्टियां आने की भी समस्या होने लगती है। समय से खानपान नहीं हो पाने से, ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना खाने से, देर रात तक जागने से, चाय का ज्यादा सेवन करने आदि कारणों से पेट में गैस बनने की समस्या होने लगती है। पेट की ऐसी समस्याओं में घरेलू नुस्खे भी बड़े काम आते है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
{"_id":"5f91aa628ebc3ec5ef030c8d","slug":"home-remedies-for-gas-and-acidity-symptoms-cause-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
Tue, 24 Nov 2020 10:53 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
पेट संबंधी समस्याओं का होना आम बात है
- फोटो : Pixabay
हींग पाउडर
- फोटो : Social media
- आप अगर गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इसे पीते ही आपको गैस की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।
- इसके अलावा गैस की समस्या में हींग भी बेहद फायदेमंद होती है। आप एक गिलास गर्म पानी में जरा सा हींग मिलाकर पिएं। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पीने से बहुत आराम मिलेगा।
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- क्या आपको मालूम है कि काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से न केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इसके सेवन से हमारा हाजमा भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदरक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- पेट में गैस की समस्या हो तो अदरक के टुकड़े को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए। इससे फौरन आराम मिलता है।
- पेट में गैस होने पर आप ठंडे पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा भी ले सकते हैं। इससे गैस की समस्या में राहत मिलती है।
विज्ञापन
मेथी और गुड़ को पानी में उबाल लें
- फोटो : Pixabay
- एसिडिटी से राहत के लिए मेथीदाना और गुड़ को पानी में उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी।
- थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी में चुटकी भर नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। भुनी हींग और काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ लेने से एसिडिटी में राहत मिलती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।