फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर रखने तक, अध्ययनों में इस फल को पाया गया है बहुत ही लाभदायक

Thu, 03 Mar 2022 06:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Mar 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Kiwi, know how kiwi is good for heart and immunity
फलों का सेवन बहुत आवश्यक - फोटो : getty images

शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना फलों-सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि फलों-सब्जियों का नियमित सेवन शरीर के लिए दैनिक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में सहायक है। इतना ही नहीं कुछ फलों के सेवन को कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी प्रभावी माना जाता है। कीवी ऐसा ही एक अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक फल है जिसके सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कोरोना के दौर में शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी इस फल को काफी प्रयोग में लाया गया। कीवी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य तरह के स्वास्थ्य लाभ को समाहित किए हुए होता है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि कीवीफ्रूट पाचन से लेकर हृदय को सेहतमंद बनाए रखने तक में लाभदायक हो सकता है। एशियाई अध्ययनों से पता चला है कि कब्ज से छुटकारा दिलाने में इस फल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में कीवी फल खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

Health Benefits of Kiwi, know how kiwi is good for heart and immunity
कीवी के फायदे पाचन के लिए - फोटो : Pixabay

अध्ययनों में क्या पता चला?
अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि कीवी फल पुराने कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक पुरानी कब्ज सहित पेट से संबंधित अन्य कई तरह की दिक्कतों में भी कीवी के सेवन को लाभदायक पाया गया है। यूएस मेडिकल सेंटर में पुराने कब्ज वाले 79 वयस्कों पर किए गए अध्ययन में इसके लाभ देखे गए हैं। आइए कीवी खाने से होने वाले अन्य फायदों के बारे में भी जानते हैं।

Health Benefits of Kiwi, know how kiwi is good for heart and immunity
हृदय रोगों से बचाता है कीवी - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों से सुरक्षित रहने के लिए खाएं कीवी
अध्ययनों में कीवी के सेवन को हृदय रोगों में भी लाभदायक पाया गया है। कीवी खाने से उच्च रक्तचाप सहित हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित 118 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कीवी फल इसको नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। जिन लोगों ने 8 सप्ताह तक प्रतिदिन तीन कीवी खाए उनका रक्तचाप प्रतिदिन एक सेब खाने वालों की तुलना में कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Kiwi, know how kiwi is good for heart and immunity
कीवी खाना कई तरह से है लाभदायक - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी पावर बढ़ाने वाला फल
कीवी फल विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है। शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में इस विटामिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विटामिन-सी आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है साथ ही शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से आपको विटामिन-सी का उच्च स्तर प्राप्त होता है। विटामिन-सी की कमी वाले 15 पुरुषों पर किए गए अध्ययन में कीवी खाने के लाभ पाए गए। 6 सप्ताह तक प्रतिदिन एक कीवी खाने से विटामिन-सी का स्तर बेहतर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Health Benefits of Kiwi, know how kiwi is good for heart and immunity
अस्थमा को कैसे ठीक किया जा सकता है? - फोटो : iStock

अस्थमा में कारगर है कीवी फल
अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी में मौजूद विटामिन सी की प्रचुरता, अस्थमा के कुछ रोगियों में घरघराहट के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकती है। अस्थमा पीड़ित बच्चों में कीवी के सेवन से काफी लाभ देखा गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से इस गुणकारी फल का सेवन करना शरीर के कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed