देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। अभी भी रोजाना काफी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 400 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान हजारों की संख्या में मरीज संक्रमण से ठीक भी हो रहे हैं। फिलहाल देश में कोविड से रिकवरी दर 97.48 फीसदी है। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 54 करोड़ 58 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं, लेकिन चूंकि कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसी महीने कोरोना की तीसरी लहर आने की जो संभावना जताई है, उसे लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इसलिए लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े कुछ खास सवालों के जवाब...
{"_id":"611a1dcfbd2994647b07fcce","slug":"coronavirus-symptoms-eye-problems-covid-19-conjunctivitis-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ: कोरोना में हो सकती हैं आंख से जुड़ी ये समस्याएं, लक्षणों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ: कोरोना में हो सकती हैं आंख से जुड़ी ये समस्याएं, लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Mon, 16 Aug 2021 01:46 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 16 Aug 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना आंखों के जरिए भी फैलता है?
- दिल्ली स्थित एम्स की डॉ. मृदुला मेहता कहती हैं, 'वायरस मुख्य तौर पर तीन तरह से शरीर में प्रवेश करता है। मुंह से, नाक से और आंख से। हमारी अक्सर आदत होती है कि आंख को छूते रहते हैं या रब करते रहते हैं, तो उसमें आंसू आ जाते हैं और तभी व्यक्ति किसी अन्य चीज को छूता है, तो उस सरफेस (सतह) पर वायरस रह सकता है। अब अगर कोई व्यक्ति उस वायरस के संपर्क में आता है तो संक्रमित हो सकता है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
आंखों के जरिए अगर वायरस जाता है, तो आंखों पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
- डॉ. मृदुला मेहता कहती हैं, 'कोरोना वायरस में आंखों से जुड़ी समस्या में कंजक्टिवाइटिस रहा है या आंख लाल हो गई है, गड़ने लगती है। ज्यादातर जिन्हें कोरोना हुआ या होने वाला था, उनमें यही लक्षण देखे गए हैं। आंख इतनी गड़ती है, जैसे रेत भरी हो। कई लोगों में आंख में पानी आना, सफेद कीचड़ आना, अगर बैक्टीरियल हो जाता है तो आंख में से पीला कीचड़ आता है। जब तक कोरोना वायरस, बीमारी के रूप में रहता है, तब तक ये लक्षण बने रहते हैं और धीरे-धीरे ठीक होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर कंजक्टिवाइटिस है तो क्या सावधानी रखें?
- डॉ. मृदुला मेहता कहती हैं, 'अगर आंख में कंजक्टिवाइटिस किसी भी तरह से हुआ है, तो चश्मा लगाकर रखें। इससे यह जल्दी ठीक होगा और दूसरे लोगों तक भी नहीं पहुंचेगा। इसके साथ साफ-सफाई का ध्यान रखें, आंख को साफ पानी से धोते रहें। बार-बार हाथों से आंख को न छुएं, अगर चश्मा लगाते हैं तो इससे व्यक्ति का हाथ भी बार-बार आंख पर नहीं जाएगा।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कैसे जानें कि कोरोना से कंजक्टिवाइटिस हुआ है या सामान्य मौसम की वजह से?
- डॉ. मृदुला मेहता कहती हैं, 'अगर कोरोना वायरस से कंजक्टिवाइटिस हुआ है, तो कोरोना के दूसरे लक्षण जैसे बुखार, खांसी, छींक, स्मेल न आना आदि भी आते हैं। अगर मरीज को ये लक्षण आते हैं, तो उसे कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। हालांकि कंजक्टिवाइटिस इस मौसम में होना आम बात है, इसलिए हाथों को धोते रहें और उन्हें साफ रखें।'