फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामुन के बीज का सेवन इन समस्याओं से दिला सकता है मुक्ति, होते हैं जबरदस्त फायदे

Sun, 15 Nov 2020 03:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of Jamun seeds in hindi also known Indian blackberry
जामुन के बीज के फायदे - फोटो : iStock

जामुन, जिसे 'इंडियन ब्लैकबेरी' भी कहते हैं, एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के समान है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे यह गर्मियों का फल है, जो लू लगने से बचाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्सियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर यह फल मुंह के छाले, एनीमिया, गठिया और लिवर की समस्या में भी राहत देने का काम करता है। वैसे ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की तरह ही उसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Health benefits of Jamun seeds in hindi also known Indian blackberry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में फायदेमंद हैं जामुन के बीज 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन और उसके बीज दोनों ही फायदेमंद हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन का कसैला स्वाद बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम करने में मदद करता है। साल 2017 में एशियन पैसिफिक जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल बायोमेडिसिन में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि जामुन के बीज खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
Health benefits of Jamun seeds in hindi also known Indian blackberry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर में भी कारगर है जामुन का बीज 

  • हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) या हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए जामुन का बीज किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें इलाजिक एसिड नाम का फेनॉल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Jamun seeds in hindi also known Indian blackberry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याओं में फायदेमंद है जामुन का बीज 

जामुन के बीज पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से पेट साफ रहता है, जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती। साथ ही जामुन के बीज डायरिया, पेचिस और आंत में अल्सर की समस्याओं को दूर करने में भी मददगार हैं। 

विज्ञापन
Health benefits of Jamun seeds in hindi also known Indian blackberry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून को साफ रखने में मदद करता है जामुन का बीज  

  • जामुन का बीज खून को साफ करने में मदद करता है और शरीर से जहरीले पदार्थों का बाहर निकाल कर शरीर को साफ-सुथरा बनाता है। साथ ही यह खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर का सेवन करें। 


नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed