Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
क्या आपने कभी अंजीर फल खाया है? इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंजीर को दुनियाभर में उसके औषधीय गुणों और खाने का स्वाद बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-ए, बी, सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बहुत ही रसीला और गुदेदार फल होता है। आइए जानते हैं अंजीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"608c220a8ebc3ebcc5437047","slug":"health-benefits-of-fig-in-hindi-superfood-anjeer-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक फल अनगिनत फायदे: कोरोना से लड़ने में देगा फौलाद सी ताकत, गजब बढ़ेगी इम्यूनिटी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
एक फल अनगिनत फायदे: कोरोना से लड़ने में देगा फौलाद सी ताकत, गजब बढ़ेगी इम्यूनिटी
Sat, 01 May 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
अंजीर के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घटाता है वजन
- अंजीर को वजन घटाने में सहायक माना जाता है। इसीलिए विशेषज्ञ खासकर मोटे लोगों को इसके सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि यह वजन को बढ़ा भी सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज से दिलाता है राहत
- अंजीर को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यह पाचन शक्ति में सुधार करके पेट संबंधी समस्याओं को दूर भगाता है। इसके नियमित सेवन से डायरिया से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत
- अंजीर को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकार से भी बचाव होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घटाता है उच्च रक्तचाप
- नियमित रूप से अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है।