फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

Sat, 06 Feb 2021 07:32 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of dragon fruit or Pitaya in hindi
ड्रैगन फ्रूट के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया है? इस फल को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। यह फल नाम से और देखने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह होता बहुत ही स्वादिष्ट है। इसे सबसे पहले मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल के सेवन से होने वाले लाभों के कारण ही इसे 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of dragon fruit or Pitaya in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ड्रैगन फ्रूट बनाए इम्यूनिटी को मजबूत 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल में विटामिन-सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कार्यों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में भी लाभकारी होता है। 
Health benefits of dragon fruit or Pitaya in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन को बनाता है बेहतर 

  • अगर आप अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह फल फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इस फल का सेवन कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of dragon fruit or Pitaya in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में भी लाभकारी होता है यह फल 

  • ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर पाया गया है और खासकर वैसे लोगों के लिए, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको ड्रैगन फ्रूट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Health benefits of dragon fruit or Pitaya in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट 

  • ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मसूड़े और दांत भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा यह फल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद को रोकने में मदद मिलती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed