फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन बढ़ाता नहीं तेजी से वजन घटाता है देसी घी, ये 10 फायदे जानकर विश्वास नहीं करेंगे

Mon, 06 Jan 2020 05:00 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Mon, 06 Jan 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
health benefits of desi ghee for disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महानगरों को छोड़ दें तो आज भी भारत के गांवों और कस्बों में शुद्ध देसी घी का प्रयोग भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि महानगरों में भी देसी घी का प्रयोग मिठाइयों के साथ-साथ रोजाना खाने में होता है। लेकिन जाने क्या वजह है कि देसी घी को लेकर कई तरह की भ्रामक चीजें और जानकारी है कि घी वजन बढ़ाता है लिहाजा उसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। बहरहाल, यदि आप देसी घी का सेवन करते हैं तो चिंता बिल्कुल ना करें कि इससे आपका वजन बढ़ेगा बल्कि यह तो आपको फिट रखेगा। दरअसल,  देसी घी  यह धारणा गलत है, देसी घी के सेवन से हमारा शरीर बेहद स्वस्थ्य रहता है। यह न केवल हमें रोगों से बचाता है, बल्कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तो अमृत समान है। आइए जानते हैं देसी घी के सेवन से मिलने वाले 10 फायदे।

 

health benefits of desi ghee for disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल की बीमारियों से भी बचाता है
गाय का देसी घी दिल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाने में सहायक है। विशेष रूप से दिल की बीमारियों से  यह आपको बचाने में सक्षम है। एक शोध के अनुसार देसी घी का सेवन करने से खून और आंतों में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अलावा देसी घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। देसी घी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने की वजह से हार्ट सही तरीके से काम करता है और दिल से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।

 

health benefits of desi ghee for disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लड सर्कुलेशन
देसी घी में विटामिन K-2 भी मौजूद रहता है। यह विटामिन ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इस तरह से यह चुस्ती फूर्ती देने में सहायक है और शरीर को तरोताजा रखता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of desi ghee for disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फैट को गलाता है
देसी घी पेट में एसिड्स के बहाव को बढ़ाता है, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। देसी घी शरीर में जमा फैट को गलाकर विटामिन में बदलने का भी काम करता है।
विज्ञापन
health benefits of desi ghee for disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्किन
देसी घी को स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed