फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दही कई मामलों में है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, रोजाना करें सेवन

Wed, 17 Mar 2021 07:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 17 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
health benefits of curd in summer
Curd

गर्मी का मौसम आते ही हम उन खाद्य पदार्थों की तलाश में जुट जाते हैं जिनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता हो। जब बात शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों की हो रही हो ताे जहन में सबसे पहला नाम आता है दही का। एक अध्ययन के अनुसार दही का सेवन न केवल तेज गर्मी से होने वाले नुकसान से हमें सुरक्षित रखता है साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को कई मायनों में लाभ पहुंचा सकते हैं। दांतों के स्वस्थ्य की बात हो या फिर शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने की कोशिश, दही हर मामले में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।


आइए  आयुर्वेद के नजरिए से जानते हैं कि दही का नियमित रूप से सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है-

health benefits of curd in summer
curd - फोटो : instagram

आयुर्वेद में दही से होने वाले कई प्रकार के फायदों का जिक्र मिलता है। प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और शुद्धी आयुर्वेद के संस्थापक आचार्य मनीष बताते हैं कि दही को रोचन के लिहाजे से महत्वपूर्ण माना जाता है, मतलब स्वाद के साथ इसमें स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी समाहित होते हैं। इसमें मौजूद वाताजित गुण वात को संतुलित करने में सहायक है। गर्मी के मौसम में दही का नियमित रूप से सेवन करना पेट को ठीक रखने और लू एंव तापमान बढ़ने के कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से हमें सुरक्षित रखता है। रात के समय दही के सेवन से बचना चाहिए।

health benefits of curd in summer
immunity - फोटो : immunity

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक
दही में कुछ ऐसे गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा को बढ़ा देते हैं। यह कोशिकाएं संक्रमण से हमारे शरीर को सुरक्षित रखती हैं। यही कारण है कि दही को प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में वर्षों से सेवन में लाया जा रहा है। मौजूदा समय में कोरोना जैसी महामारी के बीच, जहां हर तरफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही के सेवन से लाभ ही लाभ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of curd in summer
skin care

त्वचा को देती है निखार
दही को सौंदर्य में निखार लाने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। दही का सेवन करने और इसे त्वचा पर लगाने, दोनों से ही लाभ मिलता है। ब्लीच के रूप में भी योगर्ट को प्रयोग में लाया जाता है, यह त्वचा की रंगत में सुधार करने में मददगार है। दही में हल्दी मिलाकर लगाने की भी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
health benefits of curd in summer
digestion - फोटो : pixa

पाचन में करे सुधार
दही का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ पेट को हल्का बनाए रखने में सहायक हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग खाने के साथ दही का सेवन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed