फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए शोध में दावा: त्वचा पर चकत्ते भी हो सकते हैं कोरोना वायरस के शुरुआती संकेत

Wed, 17 Mar 2021 07:01 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Skin rashes can be a sign of covid 19
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से 12 करोड़ 13 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 26 लाख 84 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी में एक साल बिताने के बाद कोविड-19 के विभिन्न संकेतों और लक्षणों को लेकर लोग अधिक जागरूक और जानकार हो गए हैं। वैसे तो इसके कई सारे लक्षण हैं, जिसमें अब स्किन रैशेज (त्वचा पर चकत्ते) को भी शामिल कर लिया गया है। एक नए शोध में इसके बारे में बताया गया है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में यह पाया गया है कि त्वचा पर चकत्ते वयस्कों के बीच कोरोना संक्रमण का एक मजबूत शुरुआती संकेतक बन गए हैं। 

Coronavirus new study says Skin rashes can be a sign of covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कभी-कभी एलर्जी की वजह से भी त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं, आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, लेकिन ये चकत्ते अगर लाल हैं और किसी गांठ की तरह दिखाई दे रहे हैं तो यह कोविड-19 के कारण होने वाली सूजन के कारण हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। 

Coronavirus new study says Skin rashes can be a sign of covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने 3,36,847 लोगों द्वारा दिए गए डेटा और जानकारी का मूल्यांकन किया। ये वो लोग थे, जिन्होंने कोरोना के लक्षणों को पंजीकृत करने के लिए एक ऐप का उपयोग किया था। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने एक स्वतंत्र ऑनलाइन सर्वे के डेटा का भी उपयोग किया, जिसमें लोगों ने त्वचा संबंधी लक्षणों के अपने अनुभव के बारे में बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Skin rashes can be a sign of covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक, कुल 11,544 लोगों पर किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में कोरोना संक्रमित लोगों में से 17 फीसदी ने कोविड के अपने पहले लक्षण के रूप में त्वचा पर चकत्ते की सूचना दी, जबकि 21 फीसदी ने इसे एकमात्र लक्षण के रूप में अनुभव किया। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Skin rashes can be a sign of covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के अन्य लक्षण 

  • बुखार, सूखी खांसी, थकान 
  • खुजली और दर्द
  • गले में खराश
  • दस्त
  • आंख आना, सिरदर्द
  • स्वाद और गंध न पता चलना 
  • सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना 
  • सीने में दर्द या दबाव 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed