फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: जीरे का पानी देता है गजब के स्वास्थ्य लाभ, मोटापा कम करने से लेकर शुगर को रखता है नियंत्रित

Sun, 11 Jul 2021 09:36 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of cumin water in hindi jeera pani ke fayde
जीरा पानी के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी 


भारत में जीरे का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यहां हर घर की रसोई में आपको जीरा मिल जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिजों और विटामिन-ए, बी, सी और ई जैसे विटामिन से भरपूर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधियों में भी जीरे का महत्व बहुत है। इसके बीजों को मोटापे और डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी जीरा बहुत उपयोगी है। इसी तरह जीरे का पानी भी सेहत को लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं जीरे के पानी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में... 

Health benefits of cumin water in hindi jeera pani ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन घटाने में है सहायक 

  • मोटापा या वजन कम करने के लिए जीरे का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट अगर जीरे के पानी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन तेजी से कम होता है। इसका प्रभाव महज कुछ ही दिनों में दिखने लगता है। 
Health benefits of cumin water in hindi jeera pani ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शुगर लेवल करता है नियंत्रित 

  • आयुर्वेद के मुताबिक, जीरे में मधुमेह रोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी शुगर लेवल (शर्करा का स्तर) को नियंत्रित करने में उपयोगी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of cumin water in hindi jeera pani ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन को बनाता है बेहतर 

  • अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए जीरा एक बेहतरीन औषधी है। यह पाचन को बेहतर और मजबूत बनाता है। इसके अलावा जीरे के पानी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है। 
विज्ञापन
Health benefits of cumin water in hindi jeera pani ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे बनाएं जीरे का पानी? 

  • जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा लें और उसे एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर उस पानी को छानकर पी लें। इसके लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें तो यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed