फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नारियल का तेल है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, इन बीमारियों से बचाने में है कारगर

Sun, 17 Jan 2021 09:15 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
health benefits of coconut oil in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल एक बहुत ही उपयोगी फल है, जिसके अनेक फायदे होते हैं। इसका उपयोग फल के रूप में, तेल के रूप में और दूध के रूप में भी किया जाता है। यह न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि यह हर तरह से स्वास्थ्य को ठीक रखता है। एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग नारियल का सेवन रोजाना करते हैं, वो इसका सेवन न करने वाले लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ रहते हैं। नारियल का तेल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए कम लाभदायक नहीं होता है। यह वजन घटाने से लेकर पाचन को सुधार करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय नारियल तेल का उपयोग सेहत पर प्रभावशाली असर डालता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

health benefits of coconut oil in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नारियल तेल के इस्तेमाल से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन और मोटापा घटाने में मदद मिलती है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को नारियल तेल का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसलिए आप भी अपनी डाइट में नारियल तेल को जरूर शामिल करें। 

health benefits of coconut oil in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल तेल के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे अपच की समस्या नहीं होती है। साथ ही कब्ज और पेट की अन्य परेशानियों में भी राहत मिलती है। इसलिए जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, वो अपने आहार में नारियल तेल को जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of coconut oil in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सर्दियों के मौसम में तो आपको अपने आहार में नारियल तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। 

विज्ञापन
health benefits of coconut oil in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नारियल का तेल दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, इसका उपयोग अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है और खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। आपको बता दें कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है। इसलिए आपको अपने आहार में नारियल तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed