फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों को बनाना है मजबूत और दिल को रखना है स्वस्थ, तो आपके लिए बड़े काम का है ये फल

Mon, 01 Feb 2021 08:57 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of blackberry fruit in hindi
ब्लैकबेरी फल के फायदे - फोटो : iStock

आपने ब्लैकबेरी मोबाइल फोन का नाम तो सुना ही होगा और शायद देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैकबेरी फल देखा है या उसका सेवन किया है? दरअसल, यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अमेरिकी राज्य अलबामा का आधिकारिक फल है। यह उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है। ये फल एमिनो एसिड और फाइबर का तो अच्छा स्रोत होता ही है, साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-6, विटामिन-सी, ई और के भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of blackberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

याददाश्त को बढ़ाने में मिलती है मदद 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल के सेवन से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व ज्ञान से जुड़ी चीजों को बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ब्लैकबेरी फल का सेवन जरूर करें। 
Health benefits of blackberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में भी है फायदेमंद 

  • इस फल में उच्च मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जिससे इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शहद के साथ नियमित रूप से इस फल का सेवन करें तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of blackberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी लाभकारी है यह फल 

  • इस फल में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसलिए इस फल को दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। 
विज्ञापन
Health benefits of blackberry fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

  • ब्लैकबेरी फल को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन लाभदायक हो सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed