फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज और दिल के मरीजों को जबरदस्त फायदे देता है काला चना, इस तरह करें सेवन

Thu, 24 Jun 2021 01:45 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of black chickpeas in hindi kala chana ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


भारत में चने का उत्पादन खूब होता है और यहां लोग बड़े चाव से इसका सेवन भी करते हैं और इसके फायदे भी अनेक हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप अपने शरीर को फुर्तीला और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से चने का सेवन जरूर करें। यह बहुत ही पौष्टिक होता है। चने को आप कई तरह से खा सकते हैं, भूनकर, उबाल कर या फिर तल कर। हालांकि आप इसे किसी भी रूप में खाएं, यह शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इसमें भी अगर आप काले का सेवन करें तो यह शरीर को अद्भुत फायदे देता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। काले चने का सेवन कई प्रकार से शरीर को फायदे पहुंचा सकता है। यह खून की कमी से तो बचाता ही है, साथ ही दिमाग को भी तेज करने में मदद करता है। आइए जानते हैं काले चने के सेवन के फायदों के बारे में... 

Health benefits of black chickpeas in hindi kala chana ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में फायदेमंद है काला चना 

  • विशेषज्ञ कहते हैं डायबिटीज के मरीजों को काले चने का सेवन जरूर करना चाहिए। उनके लिए यह किसी 'सुपरफूड' से कम नहीं है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 
Health benefits of black chickpeas in hindi kala chana ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज से दिला सकता है राहत 

  • चूंकि काले चने में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए यह पचने में भी आसान होता है। नियमित रूप से रात में भिगोए हुए चने को सुबह नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस आदि मिलाकर खाएं, इससे स्वाद भी बढ़ेगा और कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है और यह शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of black chickpeas in hindi kala chana ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कमजोरी को करता है दूर 

  • काला चना पौष्टिकता से भरपूर होता है, ऐसे में यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। खासकर पुरुषों के लिए तो यह बहुत फायदेमंद है। रोजाना भिगोए हुए या अंकुरित चने का सेवन करने से कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Health benefits of black chickpeas in hindi kala chana ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए भी फायदेमंद है काला चना 

  • दिल के मरीजों को भी काला चना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल, यह एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। काले चने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है, जिससे हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed