फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: दांत में हो रहा है दर्द, तो हो सकते हैं ब्लैक फंगस का शिकार, ये घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं राहत

Thu, 24 Jun 2021 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Jun 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Balck fungus update These four home remedies can help you to get rid of teeth pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिजीशियन
अनुभव- 25 वर्ष से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिसमें से एक है दांतों में समस्या होना। दांतों में कई तरह की दिक्कतें हमें हो सकती है और मौजूदा समय में तो हमें इन्हें खासतौर पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूद समय में ब्लैक फंगस होने का एक लक्षण दांतों से जुड़ा हुआ है। इन लक्षणों में दांतों का ढीला होना, दांतों में सूजन होना, दांतों में दर्द होना, मसूड़ों में संक्रमण होना, जबड़े में दर्द होना आदि शामिल हैं। ऐसे में हमें इनमें से कोई भी लक्षण दिखते ही डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। हालांकि, दांतों के दर्द को आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी दूर सकते हैं। तो चलिए आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। अगली स्लाइड्स में हम इनके बारे में जानेंगे...

Balck fungus update These four home remedies can help you to get rid of teeth pain
लौंग के फायदे - फोटो : Pixabay

लौंग का कर सकते हैं इस्तेमाल

  • लौंग का इस्तेमाल करके आप अपने दांत के दर्द और सूजन दोनों को कम कर सकते हैं। लौंग दांत के पुराने से पुराने दर्द को मिटाने के लिए जानी जाती है। इसलिए आप लौंग के तेल को गर्म करके दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं और लौंग की गर्म चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे से भी आपको मदद मिल सकती है।
Balck fungus update These four home remedies can help you to get rid of teeth pain
Mint - फोटो : istock

पुदीना भी है सही

  • दांत में दर्द हो, दांत में सूजन हो आदि। इन सभी में राहत पहुंचाने का काम पुदीना कर सकता है। आप दांत पर थोड़ा गर्म पेपरमिंट टी बैग रख सकते हैं या फिर आप पेपरमिट ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पुदीना संवेदनशील मसूड़ों को शांत करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Balck fungus update These four home remedies can help you to get rid of teeth pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन कर सकता है मदद

  • लहसुन हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया को मार सकते हैं। साथ ही ये दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आप लहसुन की ताजी कली का सेवन कर सकते हैं, दांत में दर्द वाली जगह पर लहसुन का पेस्ट लगा सकते हैं और लहसुन की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Balck fungus update These four home remedies can help you to get rid of teeth pain
नमक के पानी के फायदे - फोटो : istock

नमक का पानी आ सकता है काम

  • अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो आप नमक के पानी का कुल्ला कर सकते हैं। ऐसा करने से दांत के दर्द में राहत मिलती है। आपको करना ये है कि पानी को पीने लायक गर्म करें और फिर उसमें नमक मिला लें। इसके बाद इससे कुल्ला करें। दिन में 2-4 बार आप इसे कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिल सकती है।


नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed