करेले का नाम सुनते ही अधिकतर लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं, क्योंकि यह स्वाद में कड़वा होता है। हालांकि कई लोगों को इसकी सब्जी बेहद पसंद आती है, चाहे उसे सिर्फ हल्दी और नमक के साथ भून दिया गया हो या फिर मसालेदार सब्जी बनाई गई हो। अब यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। तभी तो कई लोग करेले का जूस भी बड़े चाव से पीते हैं। यह कई बीमारियों को दूर भगाता है। आइए जानते हैं कि आखिर करेले को 'गुणों की खान' क्यों कहा जाता है और इसके सेवन से कौन-कौन सी समस्याओं से राहत मिलती है?
{"_id":"5f15e3ec8ebc3e9fdd33005e","slug":"health-benefits-of-bitter-gourd-also-known-as-natural-pain-killer-vegetable-karela-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गुणों की खान' है करेला, शरीर से इन बीमारियों को भगाता है दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
'गुणों की खान' है करेला, शरीर से इन बीमारियों को भगाता है दूर
Tue, 21 Jul 2020 09:03 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, करेला एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए भी पाए जाते हैं। विटामिन-सी हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में सहायक है जबकि विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बरकरार रखता है। इन्ही गुणों की वजह से करेले को 'गुणों की खान' कहा जाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन समस्याओं से दिला सकता है निजात
- करेले के सेवन से पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर अंग को फिट रखा जा सकता है। यह दिल की धड़कनों के लिए भी लाभकारी है। सिर दर्द या सिर में भारीपन जैसी समस्या को भी दूर भगाने में यह सहायक है। उचित मात्रा में इसका सेवन इन सभी समस्याओं से निजात दिला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जोड़ों के दर्द में देता है राहत
- करेले का सेवन उन लोगों को नियमित रूप से करना चाहिए, जो जोड़ों के दर्द, खासकर घुटने के दर्द से परेशान हैं। यह इस समस्या से निजात दिला सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेट की इन समस्याओं को भी करता है दूर
- करेले का सेवन पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। नियमित तौर पर इसके सेवन से बार-बार पेट खराब होना, पेट अफरना, गैस, बदहजमी, खट्टी डकार, पेट में कीड़े और मितली आने जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
