Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है और इससे होने वाले फायदों की वजह से इसे सूपरफूड भी कहा जाता है। एलोवेरा के जूस को सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके चमत्कारिक गुणों की वजह से मिस्र में एलोवेरा को 'अमरता प्रदान करने वाला पौधा' कहा जाता है। आइए जानते हैं एलोवेरा के जूस के फायदों के बारे में...
{"_id":"608800258ebc3ed9b81a2bb0","slug":"health-benefits-of-aloe-vera-side-effects-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो जरूर पिएं ये खास जूस, कब्ज और सूजन से भी मिलती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो जरूर पिएं ये खास जूस, कब्ज और सूजन से भी मिलती है राहत
Wed, 28 Apr 2021 08:49 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
एलोवेरा जूस के फायदे
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज में है फायदेमंद
- एलोवेरा के रस में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए बहुत ही जरूरी है। कब्ज के इलाज के लिए एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक रेचक भी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन घटाने में भी है कारगर
- एलोवेरा में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फैट जलाने में मदद करता है। ये शरीर में जमा फैट को ऊर्जा में परिवर्तित करके वजन को कम करता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सूजन और दर्द से देता है राहत
- एलोवेरा का रस पीने से शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है, साथ ही यह गठिया के दर्द को भी कम करने में सहायक होता है। सिर्फ दो हफ्ते अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं, तो आपको सूजन और दर्द में राहत महसूस होने लगेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत
- एलोवेरा एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर को बीमारियों के खिलाफ एक कवच मिल जाता है। इसलिए अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं।