फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन चार बीमारियों में रामबाण हैं अगेती की पत्तियां, जरूर करें इनका सेवन

Wed, 21 Apr 2021 01:50 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of agathi leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


क्या आपने अगेती कीराई पेड़ का नाम सुना है? शायद नहीं सुना होगा। इसे सेस्बेनिया ग्रैंडिफ्लोरा या वेजिटेबल हमिंगबर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत समेत मलयेशिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मेक्सिको और दक्षिण पश्चिम अमेरिका में व्यापक रूप से उगाया जाता है। इसे आयुर्वेदिक पेड़ कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इसके सभी हिस्सों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियां विटामिन-ए, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होती हैं। ये कई बीमारियों में रामबाण इलाज की तरह हैं। आइए जानते हैं इनके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Health benefits of agathi leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों को बनाती हैं मजबूत 

  • अगेती की पत्तियों में कैल्शियम, आयरन और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और ये सभी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। रोजाना इसके सेवन से बुजुर्गों में गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम किया जा सकता है। 
Health benefits of agathi leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी बढ़ाने में हैं कारगर 

  • अगेती की पत्तियों में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डीएनए को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसका सेवन करने से खून में जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम का स्तर भी बढ़ता है। इस तरह से यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कारगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of agathi leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज को करती हैं नियंत्रित 

  • अगेती की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होती हैं। ये अग्न्याशय की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में मददगार हैं और ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकती हैं। इसके अलावा ये पत्तियां कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायक हैं। 
विज्ञापन
Health benefits of agathi leaves in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैंसर से बचाने में हैं मददगार 

  • अगेती की पत्तियों को कैंसर से बचाने में भी मददगार माना जाता है। दरअसल, इसमें शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लिपिड पेरोक्सीडेशन से बचाते हैं और ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। अगेती के फूलों के फेफड़े के कैंसर से बचाने में सहायक माना जाता है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed