फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन के समय सोने के जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों का खतरा होता है कम

Mon, 19 Oct 2020 10:18 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Health benefits in hindi Daytime napping 1 to 2 times a week may benefit heart health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आमतौर पर दिन में सोने को लोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं और वैसे भी कामकाजी लोगों का दिन के समय सो पाना मुश्किल ही है, क्योंकि उनका दिनभर का समय तो दफ्तरों में ही बीत जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिन के समय सोना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी सिद्ध हो सकता है। दरअसल, पिछले साल हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने ये खुलासा किया था कि जो लोग हफ्ते में एक या दो बार दिन के समय सोते हैं, उनका हृदय दिन में न सोने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा सेहतमंद रहता है। 

Health benefits in hindi Daytime napping 1 to 2 times a week may benefit heart health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर आप दिन में एक या दो बार झपकी या नींद लेते हैं तो यह हृदय संबंधी कुछ जानलेवा बीमारियों, जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल और स्ट्रोक का खतरा कम करता है। यह शोध बीएमजे जर्नल हार्ट में प्रकाशित किया गया था। इस अध्ययन के प्रमुख लेखक नादिन हौस्लर हैं, जो स्विट्जरलैंड की लाउसाने यूनिवर्सिटी अस्पताल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में काम करते हैं। 

Health benefits in hindi Daytime napping 1 to 2 times a week may benefit heart health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध के दौरान शोधकर्ताओं की टीम ने यह भी पाया कि जो लोग दिन के समय ज्यादा जल्दी झपकी लेते थे, वो या तो ओवरवेट (ज्यादा वजन वाले व्यक्ति) .या वृद्ध थे या फिर धूम्रपान करते थे, जबकि दिन के समय अधिक नींद लेना स्वास्थ्य संबंधी समस्या, जैसे- स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits in hindi Daytime napping 1 to 2 times a week may benefit heart health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि इस शोध से यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिन में एक या दो बार झपकी लेने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है, क्योंकि इस शोध के नतीजे सिर्फ कुछ ही लोगों पर आधारित हैं। इसके अलावा शोध में शामिल होने वाले लोगों ने भी यह बात स्पष्ट तौर पर नहीं बताई थी कि वो दिन में कितनी बार कितनी देर तक सोते थे। इसपर अभी और शोध की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed