फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: फाइबर शरीर के लिए बहुत जरूरी, पर अधिक सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं

Fri, 06 Aug 2021 01:55 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
Health benefits and side effects of fiber ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। फल, सब्जियों, नट्स और दालों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अपचनीय होने के कारण यह पेट में ही रहता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छी नहीं होती। इसलिए विशेषज्ञ वजन कम करने वालों लोगों को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं। फाइबर युक्त आहार लेने से मल त्याग की क्रिया को नियमित करने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही इससे पेट भी स्वस्थ रहता है और मोटापा, कब्ज, बवासीर और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा फाइबर डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही मददगार होता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है। आइए जानते हैं फाइबर के सेवन से होने वाले अन्य फायदों और साथ ही नुकसान के बारे में भी... 

Health benefits and side effects of fiber ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम करता है बढ़ती उम्र का प्रभाव 

  • अच्छी मात्रा में फाइबर लेने से बढ़ती उम्र के प्रभाव के चलते चेहरे पर आने वाली झुर्रियों की समस्या से बचा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में फाइबर युक्त आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
Health benefits and side effects of fiber ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फाइबर से बाल होते हैं मजबूत 

  • आहार में अगर पर्याप्त मात्रा में फाइबर लिया जाए, तो इससे पाचन क्रिया और प्रोटीन के अवशोषण की क्रिया सही होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रोटीन का अवशोषण सही होने से बालों में मजबूती आती है और साथ ही बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits and side effects of fiber ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है फाइबर 

  • घुलनशील फाइबर वाले खाद्य पदार्थों, जैसे जौ, सेम और दाल आदि का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में हृदय के कामकाज को सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे हार्ट अटैक आदि का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन
Health benefits and side effects of fiber ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइबर के नुकसान क्या हैं? 

  • किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक ही होता है। फाइबर के साथ भी ऐसा ही है। विशेषज्ञ कहते हैं कि संतुलित मात्रा में अगर फाइबर लिया जाए, तो इससे कब्ज की समस्या ठीक होती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है और साथ ही पेट में जलन भी पैदा कर सकता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed