फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: फूलगोभी खाने से पहले जरूर जान लीजिए ये बातें, इस बीमारी वालों को नहीं खानी चाहिए ये सब्जी

Fri, 22 Nov 2024 09:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Nov 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits and side effects of Cauliflower know foolgobhi khane ke nuksan
फूलगोभी के फायदे - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी माना जाता है। फूलगोभी ऐसी ही एक सब्जी है जिसे न सिर्फ बेहतर स्वाद के लिए पसंद किया जाता है साथ ही इसके सेवन से कई प्रकार के फायदे भी हो सकते हैं।



फूलगोभी कई पोषक तत्वों और प्लांट बेस्ड यौगिकों से भरपूर सब्जी है जिसे हृदय रोग और कैंसर सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद पाया गया है।

फूलगोभी में कैलोरी बहुत कम होती है और यह कई तरह के विटामिन्स और खनिजों से भरपूर सब्जी है। इसमें विटामिन सी, फोलेट और विटामिन-के सहित कई खनिजों की भी मात्रा होती है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को फूलगोभी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए? ये सब्जी कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।

Health Benefits and side effects of Cauliflower know foolgobhi khane ke nuksan
फूलगोभी खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

फूलगोभी के फायदे जानिए

फूलगोभी के क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं इसे जानने से पहले इसके फायदे जान लेते हैं।

फूलगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम फूलगोभी में 2 ग्राम फाइबर होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का 7% है। फाइबर वाली चीजें आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देती हैं जिससे पाचन ठीक रहता है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फाइबर वाली चीजों को फायदेमंद पाया गया है।

इसके अलावा फूलगोभी एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद है।

Health Benefits and side effects of Cauliflower know foolgobhi khane ke nuksan
फूलगोभी के फायदे जानिए - फोटो : Freepik.com

कोलीन से भरपूर सब्जी

फूलगोभी में कोलीन की मात्रा भी अधिक होती है, ये एक आवश्यक पोषक तत्व है जिसका सेवन बहुत से लोग पर्याप्त मात्रा में नहीं करते हैं। 100 ग्राम फूलगोभी में 44 मिलीग्राम कोलीन होता है, जो महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा का लगभग 10% और पुरुषों के लिए 8% है। शरीर में कोलीन के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। डीएनए को संश्लेषित करने और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में इससे लाभ पाया जा सकता है। कोलीन मस्तिष्क के विकास और स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के लिए भी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits and side effects of Cauliflower know foolgobhi khane ke nuksan
थायराइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड है तो गोभी से करें परहेज

तमाम स्वास्थ्य लाभ के साथ फूलगोभी के कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों को थायरॉइड है उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। असल में फूलगोभी टी3 और टी4 हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इस स्वास्थ्य समस्या के शिकार लोगों को फूलगोभी नहीं खाना चाहिए।

फूलगोभी में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि रोजाना गोभी खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह गॉलब्लेडर या किडनी में पथरी होने पर भी फूलगोभी खाने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Health Benefits and side effects of Cauliflower know foolgobhi khane ke nuksan
फूलगोभी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी कहते हैं, उबली हुई या अच्छी तरह पकी हुई गोभी का ही सेवन करना चाहिए। इसके अलावा एक दिन गोभी खाने के बाद कुछ दिन का अंतराल जरूर रखें। गोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। थायरॉइड जैसी समस्या वाले इससे परहेज करें तो बेहतर रहता है।

फूलगोभी में कैल्शियम भी अधिक होता है, जिससे पथरी की परेशानी बढ़ सकती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए।



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed