फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: वैक्सीन लेने के बाद भी अनिल विज क्यों हुए कोरोना से संक्रमित? ये सावधानियां बरतनी है जरूरी

Sat, 05 Dec 2020 06:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
haryana home minister anil vij corona positive after taking covid vaccine coronavirus precautions
अनिल विज कोरोना पॉजिटिव - फोटो : Twitter:@anilvijminister/PTI

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ तो रहे हैं, लेकिन इस बीच कई कंपनियों ने वैक्सीन को लेकर खुशखबरी भी दी है और वैक्सीन के प्रभावी और असरदार होने का दावा किया है, लेकिन उनके इन दावों में आखिर कितना दम है, ये एक बड़ा सवाल है। दरअसल, पिछले महीने ही हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कोरोना का टीका लगवाया था, लेकिन उसके बावजूद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे उन कंपनियों को भी एक बड़ा झटका लगा है, जो कहती रही हैं कि उनकी वैक्सीन की एक डोज ही कोरोना को खत्म करने के लिए काफी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिज विज ने भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की एक ही डोज ली थी और डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि जब तक वैक्सीन की दो डोज नहीं लगतीं, कोविड से इम्यूनिटी मुश्किल है। 

haryana home minister anil vij corona positive after taking covid vaccine coronavirus precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन की एक डोज काफी नहीं? 

वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियों के वैज्ञानिक पहले भी ये बात कह चुके हैं कि वैक्सीन की सिर्फ एक डोज कोरोना को खत्म करने के लिए काफी नहीं होगी, लेकिन इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि दो डोज लेने के बाद कोरोना खत्म हो ही जाएगा। इसके अलावा और भी कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी वैज्ञानिकों के पास भी नहीं हैं, जैसे- वैक्सीन लगने के कितने दिनों तक उसका असर बना रहेगाऔर क्या वैक्सीन हर साल या दो साल के अंतराल पर लेनी होगी? इन सवालों के जवाब मिलने में शायद अभी वक्त लगे। 

haryana home minister anil vij corona positive after taking covid vaccine coronavirus precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबकुछ सामान्य होने में समय लगेगा 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बहुत पहले ही ये कहा था कि हो सकता है कि वैक्सीन आ भी जाए और लोग टीका लगवा लें, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि तुरंत ही सबकुछ पहले की तरह हो जाएगा। संगठन ने कहा था कि सबकुछ पहले की तरह होने में कई साल लग सकते हैं। साथ ही यह भी कहा था कि वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बरतनी जरूरी है, क्योंकि सावधानी ही एकमात्र ऐसा उपाय है, जो इस जानलेवा वायरस से बचा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana home minister anil vij corona positive after taking covid vaccine coronavirus precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन लेने के बाद किस तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है? 

वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले साल यानी 2021 से भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की शुरुआत होगी, लेकिन चूंकि दुनिया की आबादी अरबों में है, ऐसे में सभी को एक साथ वैक्सीन लग जाए, ये संभव नहीं है। इसमें महीनों या सालों लग सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को वैक्सीन लग गई है और जिनको नहीं लगी है, उन सभी को एक जैसे ही नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि वायरस और ज्यादा फैले नहीं। आइए जानते हैं वैक्सीन लेने के बाद भी किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी हैं? 

विज्ञापन
haryana home minister anil vij corona positive after taking covid vaccine coronavirus precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जरूरी है मास्क पहनना 

दुनियाभर के वैज्ञानिक पहले से ही ये सलाह देते आए हैं कि कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है मास्क पहन कर रहना। बाद में कई वैज्ञानिकों ने ये भी कहा था कि वैक्सीन लेने के बाद बिल्कुल निश्चिंत नहीं हो जाना है कि आप सुरक्षित हो गए, क्योंकि कोविड-19 एक नया वायरस है और इसके लिए अलग-अलग तरीकों से वैक्सीन बनाई जा रही हैं और कौन सी वैक्सीन कोरोना को पूरी तरह तरह रोकने में सफल हो पाएगी, यह कोई नहीं जानता। इसलिए वैक्सीन लेने के बाद भी बेहतर होगा कि आप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed