फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाता है चुकंदर, साथ ही इसके हैं और बहुत सारे फायदे

Sat, 05 Dec 2020 05:59 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Beetroot is beneficial in high blood pressure know its other health benefits
beetroot - फोटो : pixa

लाल रंग लिए हुए चुकंदर भले ही स्वाद में हर किसी को पसंद नहीं आते हैं लेकिन चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुंकदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर को आप सलाद, सब्जी या इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। चुकंदर का सेवन हर तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से ही इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं चुकंदर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

Beetroot is beneficial in high blood pressure know its other health benefits
high bp - फोटो : amar ujala

उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है चुकंदर
चुकंदर का जूस उच्च रक्तचाप को कम करने में भी कारगर माना जाता है। शोध के अनुसार प्रतिदिन 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीने से शरीर का सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है। चुकंदर के रस में पाए जाने वाले नाइट्रेट से रक्त वाहिकाओं में रक्त का फैलाव अच्छे से होता है। जिससे रक्त का दबाव कम होता है और उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है।

Beetroot is beneficial in high blood pressure know its other health benefits
वजन नियंत्रित करता है चुकंदर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

वजन नियंत्रित करता है चुकंदर
जो लोग अपना वजन नियंत्रित करना चाहते हैं उनके लिए सुबह की शुरुआत चुकंदर के रस से करना सही रहता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी रहता है। जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। चुकंदर के जूस से दिन की शुरूआत करने पर पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot is beneficial in high blood pressure know its other health benefits
चुकंदर - फोटो : Pixabay

डिमेंशिया में भी फायदेमंद है चुकंदर 
2011 में की एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर में पाया प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला नाइट्रेट बुजुर्गों के मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाने में मददगार होता है। जिससे उनकी यादाश्त सही रहती है। इसलिए  डिमेंशिया की बीमारी वालो के लिए चुकंदर का जूस में बहुत कारगर रहता है। 

विज्ञापन
Beetroot is beneficial in high blood pressure know its other health benefits
कैंसर कोशिकाओ के फैलने से रोकता है चुकंदर  (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कैंसर कोशिकाओ के फैलने से रोकता है चुकंदर 
चुकंदर में बेटालेन पाया जाता है। यह एक घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट हैं। 2016 में की गई एक स्टडी के अनुसार बेटालेन में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं। जिससे चुकंदर का सेवन आपके शरीर में कैंसर जैसी घातक बीमारी की कोशिकाओं के फैलाव को रोकता है। बेटालेन फ्री रेडिकल्स पर भी काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed