फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों का यह फल वजन और डायबिटीज दोनों को कर सकता है कम, इसके पत्ते भी बहुत लाभकारी

Wed, 09 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
guava and its leaves health benefits, guava helps in digestion and diabetes
अमरूद से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

मौसमी फलों को आहार में शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। सर्दियों के मौसम में कई ऐसे फल आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है। अमरूद ऐसा ही फल है, जिसका सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अमरूद के फल में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन-सी, पोटेशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो डायबिटीज जैसी समस्या और इसके कई जोखिम कारकों से आपको बचाने में सहायक हो सकती है। सबसे खास बात अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, ऐसे में डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन करके लाभ पा सकते हैं।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, अमरूद उन फलों में से है जिसके पत्तों को भी कई प्रकार के घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है। इस फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण और कई तरह की अन्य बीमारियों से आसानी से बचाव किया जा सकता है।

आइए अमरूद खाने से होने वाले फायदों के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

guava and its leaves health benefits, guava helps in digestion and diabetes
अमरूद खाने से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है अमरूद

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अमरूद का सेवन करना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कई टेस्ट-ट्यूब और जानवरों पर किए गए अध्ययनों में पाया गया कि  बिना छिलके वाला अमरूद ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और लिपिड प्रोफाइल में भी काफी फायदा कर सकता है। अमरूद के पत्ते के अर्क को भी रक्त शर्करा के स्तर में सुधार करने वाला पाया गया है।

guava and its leaves health benefits, guava helps in digestion and diabetes
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है अमरूद - फोटो : istock

हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद

अमरूद, डायबिटीज के साथ हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। अध्ययन में वैज्ञानिकों का मानना है कि अमरूद में पोटैशियम और घुलनशील फाइबर की उच्च मात्रा होती है जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान करती है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाने और इसके कारण हृदय की बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
guava and its leaves health benefits, guava helps in digestion and diabetes
अमरूद वजन कम करने में सहायक - फोटो : Pixabay

वजन घटाने में सहायक है अमरूद

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अमरूद में मौजूद पोषक तत्व वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं। शोध के अनुसार एक अमरूद में 40 से कम कैलोरी होती है और इससे फाइबर की दैनिक आवश्यकताओं का 12 फीसदी तक प्राप्त किया जा सकता है। फाइबर वाली चीजें पेट को भरा हुआ महसूस कराने के साथ खाने की इच्छा कम करती हैं, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम कम होता है। इसे पाचन को ठीक रखने में भी मददगार माना जाता है।

विज्ञापन
guava and its leaves health benefits, guava helps in digestion and diabetes
अमरूद के पत्तों के लाभ - फोटो : iStock

अमरूद के पत्तों के लाभ

फल के साथ-साथ अमरूद के पत्तों में ऐसे औषधीय गुण पाए गए हैं जो कई समस्याओं के उपचार में कारगर हो सकते हैं। अध्ययन के अनुसार अमरूद के पत्ते रक्तचाप को नियंत्रित रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, पेट की ऐंठन को दूर करने और पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं। घरेलू उपचार के तौर पर मुंह के छालों को ठीक करने में भी अमरूद के पत्तों को प्रयोग में लाया जाता रहा है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed