फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gst Exempt Medicine: ये रही उन 33 दवाओं की लिस्ट जो अब हो गई हैं जीएसटी-फ्री, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 04 Sep 2025 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Sep 2025 07:51 PM IST
सार

  • इंडियन फार्मास्युटिकल विशेषज्ञों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बेहतर कदम बताया है। विशेषज्ञों ने कहा, जीवनरक्षक और कैंसर की दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने का सरकार का फैसला मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत देगा। 

विज्ञापन
gst free medicine list GST on lifesaving drugs reduced to zero know its impact
दवाओं पर जीएसटी - फोटो : Free

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार शाम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की, इसे त्योहारों से पहले जनता की जेब पर बड़ी राहत माना जा रहा है। वित्तमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जीएसटी व्यवस्था में दो ही कर स्लैब होंगे- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। इसके अलावा लग्जरी वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत का विशेष स्लैब निर्धारित किया गया है। 



बुधवार को जनता को राहत देते हुए सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी में कमी है। 33 जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 'शून्य' कर दिया गया है। इसके अलावा कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर क्रॉनिक बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली तीन जीवनरक्षक दवाओं और औषधियों पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर 'शून्य' कर दिया गया है। 

इंडियन फार्मास्युटिकल विशेषज्ञों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बेहतर कदम बताया है। विशेषज्ञों ने कहा, जीवनरक्षक और कैंसर की दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने का सरकार का फैसला मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत देगा। इसी तरह, दवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने से समग्र उपचार का बोझ कम करने और आवश्यक उपचारों को अधिक किफायती बनाने में मदद मिलेगी।

gst free medicine list GST on lifesaving drugs reduced to zero know its impact
मेडिकल खर्च होगा कम - फोटो : Freepik.com

जीएसटी सुधार से लोगों की जेब पर कम होगा दबाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, इन सुधारों से जरूरतमंदों तक दवाओं की पहुंच में सुधार होगा, स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित होगी और सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य देखभाल के सरकार के दृष्टिकोण में सकारात्मक योगदान होगा।

मेडिकल, सर्जिकल, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा उपयोग के साथ भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे भी लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

gst free medicine list GST on lifesaving drugs reduced to zero know its impact
किन दवाओं पर से हटी जीएसटी - फोटो : Freepik.com

किन दवाओं पर अब कितनी जीएसटी?
 

पांच से शून्य जीएसटी वाली दवाएं
Agalsidase Beta (एगल्सिडेस बीटा)
Imiglucerase (इमिग्लूसेरेज)
Eptacog alfa (एप्टाकॉग अल्फा) 

 

12 प्रतिशत से जीरो जीएसटी वाली दवाएं
Onasemnogene abeparvovec (ओनासेमनोजेन एबेपार्वोवेक)
Asciminib (एस्किमिनिब)
Mepolizumab (मेपोलिजुमैब)
Pegylated Liposomal Irinotecan (पेगिलेटेड लिपोसोमल इरिनोटेकन)
Daratumumab (डारातुमुमैब)
Daratumumab subcutaneous (डारातुमुमैब सबक्यूटेनियस)
Teclistamab (टेक्लिस्टामैब)
Amivantamab (एमिवेंटमैब)
Alectinib (एलेक्टिनिब)
Risdiplam (रिस्डिप्लाम)
Obinutuzumab (ओबिनुटुजुमैब)
Polatuzumab vedotin (पोलटुजुमैब वेडोटिन)
Entrectinib (एंट्रेक्टिनिब)
Atezolizumab (एटेजोलिजुमैब)
Spesolimab (स्पेसोलिमाब)
Velaglucerase Alpha (वेलाग्लुसेरेज़ अल्फा)
Agalsidase Alfa (एगल्सिडेस अल्फा)
Rurioctocog Alpha Pegol (रुरियोक्टोकॉग अल्फा पेगोल)
Idursulphatase (इडुरसल्फेटेज)
Alglucosidase Alfa (एल्ग्लुकोसिडेस अल्फा)
Laronidase, Olipudase Alfa (लारोनिडेस, ओलिपुडेस अल्फा)
Tepotinib, Avelumab (टेपोटिनिब, एवेलुमैब)
Emicizumab (एमिसिजुमैब)
Belumosudil (बेलुमोसुडिल)
Miglustat (मिग्लुस्टैट)
Velmanase Alfa (वेलमैनेज अल्फा)
Alirocumab (एलिरोक्यूमैब)
Evolocumab (एवोलोकुमैब)
Cystamine Bitartrate (सिस्टामाइन बिटार्ट्रेट)
CI-Inhibitor injection and Inclisiran (सीआई-अवरोधक इंजेक्शन और इन्क्लिसिरन)



क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में हिमाचल प्रदेश स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी के अधिकार राजीव नयन कहते हैं, जीएसटी काउंसिल के इसे फैसले से लोगों की जेब पर दवाओं की पड़ रही भारी खर्च कम होगी। जब इलाज सस्ता होगा, तो ज्यादा लोग समय पर इलाज प्राप्त करने के लिए आएंगे इससे क्वालिटी ऑफ लाइफ में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में ये फैसला काफी प्रभावी हो सकता है।



-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed