फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कोविड-19 से मुकाबले में बेहद कारगर है इस पेय का सेवन, घरों में आसानी से उपलब्ध

Tue, 08 Jun 2021 11:48 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 08 Jun 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
green tea is beneficial for covid patients, Study says
कोरोना संक्रमितों को विशेष देखभाल की जरूरत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोविड-19 महामारी को डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत गया है। महामारी की दो लहरों ने लोगों को स्पष्ट रूप से समझा दिया है कि भविष्य में कोरोना और इस जैसे अन्य संक्रमणों से बचना है तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना सबसे जरूरी है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। कोई विटामिन-सी की गोलियां खा रहा है तो कोई आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत करने के प्रयास में लगा हुआ है।


हाल ही में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने एक ऐसे पेय के बारे में लोगों को बताया है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करने के साथ कोविड-19 से मुकाबले में भी काफी सहायक हो सकता है। अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि कोरोना के इस विपरीत दौर में सभी लोगों को इस पेय को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आइए इस लेख में अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

green tea is beneficial for covid patients, Study says
कोविड-19 में ग्रीन-टी के फायदे - फोटो : Social media

कोविड-19 और ग्रीन टी
आरएससी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि ग्रीन टी का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कोविड-19 से लड़ने में भी शरीर के लिए मददगार हो सकता है। ग्रीन टी में पाया जाने वाला 'गैलोकैटेचिन' नामक एक यौगिक इसे कोरोना के खिलाफ काफी प्रभावी बना देता है। ग्रीन-टी का लंब समय से दुनिया भर में तमाम फायदों के लिए सेवन किया जाता रहा है। यह अपने चिकित्सीय और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए काफी कारगर मानी जाती है। ब्रिटेन के स्वानसी विश्वविद्यालय में हाल ही में किए गए इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से लड़ने में ग्रीन टी की भूमिका के बारे में लोगों को बताया है।

green tea is beneficial for covid patients, Study says
ग्रीन-टी में पाया जाने वाला गैलोकैटेचिन काफी लाभकारी - फोटो : Social media

गैलोकैटेचिन यौगिक है काफी महत्वपूर्ण
अध्ययन के लेखक डॉ सुरेश मोहनकुमार बताते हैं, ''प्रकृति हमेशा से तमाम तरह के गंभीर रोगों के इलाज का खजाना समेटे हुए है। कोरोना महामारी आने के बाद हम उसी खजाने से इसके उपचार को खोजने के प्रयास में लगे हुए थे। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पहले से ही ज्ञात प्राकृतिक यौगिकों की जांच शुरू की। विभिन्न यौगिकों के अध्ययन के दौरान हमने पाया कि ग्रीन-टी में पाया जाने वाला गैलोकैटेचिन यौगिक कोरोना वायरस से मुकाबले में अच्छे परिणाम दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
green tea is beneficial for covid patients, Study says
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ग्रीन-टी का सेवन प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ सुरेश कहते हैं कि ग्रीन टी में मौजूद यह यौगिक आसानी से सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकता है, साथ ही यह अन्य दवाओं से काफी सस्ता भी है। हालांकि कोरोना वायरस के खिलाफ इसके प्रभावों को विस्तार से जानने के लिए और अध्ययन करने की आवश्यकता है। फिलहाल इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है, स्वाभिवक रूप से इसमें मौजूद यौगिक कोरोना से मुकाबले के लिए भी शरीर को मजबूती देंगे।
 
विज्ञापन
green tea is beneficial for covid patients, Study says
ग्रीन-टी के सेवन से सेहत को तमाम फायदे - फोटो : Social media
ग्रीन टी पीने के फायदे
ग्रीन-टी को सेहत संबंधी तमाम फायदों के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। ग्रीन-टी के सेवन से निम्न प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
  • ग्रीन टी का सेवन मस्तिष्क को मजबूती देने के साथ फैट बर्न करने में सहायक है।
  • ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
  • मुंह से आने वाली बदबू को कम करनें में सहायक है ग्रीन-टी का सेवन।
  • टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के साथ संक्रमण से बचा सकती है।
  • हृदय रोग के खतरे को ग्रीन-टी के सेवन से कम किया जा सकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Identification of (2R,3R)-2-(3,4-dihydroxyphenyl)chroman-3-yl-3,4,5-trihydroxy benzoate as multiple inhibitors of SARS-CoV-2 targets; a systematic molecular modelling approach

अस्वीकरण नोट: यह लेख आरएससी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बताए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed