फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना मरीजों में अब ग्रीन फंगस का खतरा: ऐसे लोग रहें सावधान, इन पांच लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 16 Jun 2021 01:43 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Green fungus in corona patient know the symptoms of Green Fungus infection Aspergillus
कोरोना मरीजों में ग्रीन फंगस का खतरा - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों में हो रहे फंगल संक्रमण को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पहले ब्लैक फंगस से संक्रमण के मामले सामने आए थे, उसके बाद व्हाइट और फिर येलो फंगस के मामले सामने आए। अब ग्रीन फंगस के भी मामले सामने आने लगे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शख्स ग्रीन फंगस से संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद उस शख्स को घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर पोस्ट कोविड लक्षणों की वजह से उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान उसके ग्रीन फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के फेफड़ों में 90 फीसदी संक्रमण हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मुंबई भेजा गया। फिलहाल हिंदुजा अस्पताल में मरीज का इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं कि अब ये ग्रीन फंगस कौन सी नई बला है और इसके लक्षण क्या हो सकते हैं? 

Green fungus in corona patient know the symptoms of Green Fungus infection Aspergillus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि एसपरजिलस फंगस को ही सामान्य भाषा में ग्रीन फंगस कहा जाता है। एसपरजिलस कई तरह की होती है। ये शरीर पर काली, नीली हरी, पीली हरी और भूरे रंग की पाई जाती है। एसपरजिलस फंगल संक्रमण भी फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसमें फेफड़ों में मवाद भर जाता है, जो इसे खतरनाक बना देता है। दरअसल, यह फंगस फेफड़ों को काफी तेजी से संक्रमित करता है।

Green fungus in corona patient know the symptoms of Green Fungus infection Aspergillus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्रीन फंगस का खतरा किसे ज्यादा? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों को पहले से कोई एलर्जी होती है, ग्रीन फंगस से संक्रमित होने का खतरा उनमें ज्यादा होता है। इसमें भी अगर संक्रमित होने वाले मरीज को निमोनिया हो जाए या फंगल बॉल बन जाए तो ये खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Green fungus in corona patient know the symptoms of Green Fungus infection Aspergillus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्रीन फंगस के लक्षण क्या हैं? 

  • घरघराहट 
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • बुखार (दुर्लभ मामलों में) 
  • अगर संक्रमण गंभीर है, तो मरीज को सीने में दर्द या खांसी के साथ खून भी आ सकता है 
विज्ञापन
Green fungus in corona patient know the symptoms of Green Fungus infection Aspergillus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि वैसे तो सभी तरह की फंगस में एक बात समान पाई जाती है और वो ये है कि अगर प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर पड़ जाता है, तो फंगल संक्रमण शरीर पर हमला कर देता है। स्वस्थ और अच्छी इम्यूनिटी वाले लोगों में फंगल संक्रमण नहीं होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed