फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: अंगूर का सेवन सेहत के लिए है विशेष लाभदायक, इन बीमारियों का कम हो जाता है जोखिम

Sun, 27 Feb 2022 12:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
grapefruit benefits for health, angoor khane ke fayde in hindi
अंगूर खाने से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फलों-सब्जियों का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों के इस मौसम में अंगूर बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं। तमाम अध्ययनों में इस फल के सेवन को सेहत के लिए  विशेष लाभदायक बताया गया है। अंगूर कई तरह के पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर माना जाता है, ऐसे में नियमित रूप से इस फल का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।  



शोध से पता चलता है कि अंगूर खाना वजन कम करने से लेकर हृदय रोगों के जोखिम से बचाने में भी फायदेमंद हो सकता है। दैनिक आहार में अंगूर को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। लाभकारी विटामिन्स और खनिजों के अलावा अंगूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर की भी मौजूदगी होती है जो इसे पेट को सेहतमंद बनाए रखने में काफी मदद करती है। नियमित रूप से अंगूर खाना आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

grapefruit benefits for health, angoor khane ke fayde in hindi
इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खाएं - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद
कोरोना के इस दौर में हम सभी उन चीजों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती हों। ऐसे में अंगूर खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। विटामिन-सी की उच्च मात्रा के साथ अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-सी का सेवन करने वाले लोगों को सामान्य सर्दी और कई तरह के अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है।

grapefruit benefits for health, angoor khane ke fayde in hindi
वजन कम करने वाले आहार - फोटो : iStock

वजन को कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी अंगूर खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें वजन घटाने से जुड़े कई गुण होते हैं। विशेष रूप से अंगूर में मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती है। अंगूर में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में आपके लिए काफी सहायक मानी जाती है। अधिक वजन वाले 91 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि  भोजन से पहले ताजे अंगूर का सेवन करने वाले लोगों में वजन बढ़ने की समस्या कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
grapefruit benefits for health, angoor khane ke fayde in hindi
हृदय रोग से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद
हृदय रोगों के खतरे को कम करने में अंगूर के सेवन को अध्ययनों में लाभदायक माना जाता है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने छह सप्ताह तक रोजाना तीन बार अंगूर का सेवन किया उनके रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। अंगूर का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर में मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व दिल को कार्यों को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed