फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diarrhoea Campaign: डायरिया रोकथाम अभियान की शुरुआत, जानिए कैसे करें इस खतरनाक रोग से बचाव

Mon, 24 Jun 2024 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jun 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
government launches 'Stop Diarrhoea Campaign 2024' in Delhi know Diarrhoea risk and prevention
डायरिया का खतरा - फोटो : ANI

डायरिया (दस्त) की समस्या सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करने वाली मानी जाती है, बच्चों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। डायरिया, भारत में बाल मृत्यु दर का तीसरा प्रमुख कारण भी रहा है। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में प्रति वर्ष होने वाली कुल मृत्यु में से 13% के लिए इसे ही जिम्मेदार माना जाता है। बच्चों में हर साल रिपोर्ट की जाने वाली इस समस्या की रोकथाम को लेकर सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार (24 जून) को दिल्ली में 'स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024' का शुभारंभ किया।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "यह पहला कार्यक्रम है जिसे हम सत्ता में आने के बाद शुरू कर रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को लेकर साल 2014 में हमने 'मिशन इंद्रधनुष' शुरू किया था 2024 में हम अभियान की अवधि को एक पखवाड़े से बढ़ाकर दो महीने कर रहे हैं। साल 2014 में मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित बच्चों पर 45 थी जो अब घटकर प्रति 1000 जीवित बच्चों पर 32 रह गई है।

government launches 'Stop Diarrhoea Campaign 2024' in Delhi know Diarrhoea risk and prevention
डायरिया - फोटो : Freepik.com

डायरिया का खतरा

डायरिया रोग, भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है, विशेषतौर पर शिशुओं और छोटे बच्चों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। भारत जैसे विकासशील देशों में ये बड़ा जोखिम बन गया है।

दिन में 3 या उससे अधिक बार पतला या तरल मल त्याग को डायरिया कहा जाता है। अगर समय पर इसका इलाज न हो पाए तो इससे बुखार या खूनी मल जैसी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। डायरिया में शरीर से पानी अधिक निकल जाने के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

government launches 'Stop Diarrhoea Campaign 2024' in Delhi know Diarrhoea risk and prevention
पेट में संक्रमण - फोटो : istock

क्यों होती है डायरिया की समस्या 

दस्त का मुख्य कारण वायरस या बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है जो आपके पेट को संक्रमित करता है। वयस्कों में दस्त का सबसे आम कारण नोरोवायरस है जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बनता है। रोटावायरस बच्चों में होने वाले दस्त का सबसे आम कारण है।

दूषित खाद्य और पेय पदार्थों के कारण आप फूड पॉइजनिंग के शिकार हो सकते हैं, इससे भी डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। मानसून के दिनों में दस्त की समस्या अधिक देखी जाती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
government launches 'Stop Diarrhoea Campaign 2024' in Delhi know Diarrhoea risk and prevention
हाथों की स्वच्छता - फोटो : फ्रीपिक

डायरिया से कैसे बचाव करें?

डायरिया से बचाव के लिए जरूरी है कि संक्रमण का कारण बनने वाले स्रोतों से बचकर रहें। शौच के बाद और भोजन को पकाने-खाने से पहले और बाद में हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं। इसके अलावा रोटावायरस वैक्सीन आपको रोटावायरस संक्रमण से बचाने में मदद करती है, जो दस्त का एक सामान्य कारण है। फूड पॉइजनिंग के कारण होने वाले पेट के संक्रमण से बचाव के लिए भोजन के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देते रहना जरूरी है। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed