{"_id":"5e43f81b8ebc3ee5ec09531f","slug":"going-on-vacation-is-good-for-your-health-according-to-science","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहतमंद रहना है तो जमकर लें छुट्टियां, साइंस ने भी मानी ये बात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहतमंद रहना है तो जमकर लें छुट्टियां, साइंस ने भी मानी ये बात
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
summer vacation
- फोटो : shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छुट्टियों पर जाना न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहता है बल्कि आपके शारीरिक बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। छुट्टियों पर जाने से तनाव दूर होता है और जीवन के प्रति सकारात्मकता आती है। साल 2018 में एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित अध्ययन कहता है कि चार दिन की छुट्टियां तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए काफी है। यह अध्ययन पर्यावरण अनुसंधान और सार्वजनिक स्वास्थ्य पत्रिका में छपा था। इसी तरह छुट्टियां आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।
2 of 5
Hina Khan vacation in Maldives
- फोटो : instagram
साल 2019 में सामने आया एक अध्ययन कहता है कि छुट्टियां आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती हैं। छुट्टियों पर जाने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। यह अध्ययन साइकॉलोजी और स्वास्थ्य पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। इस अध्ययन को सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया था। इसमें कहा गया था कि जो लोग ज्यादा छुट्टियों पर जाते हैं उनको हार्ट की बीमारी कम होती है।
3 of 5
दिल की बीमारी
- फोटो : Social media
इसी तरह, साल 2012 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया था कि जो लोग छुट्टियों पर जाते हैं उनके दिल की धड़कन में सुधार देखने को मिलता है। छुट्टियों पर जाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य एकदम ठीक रहता है। साल 1995 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि छुट्टियों पर जाने वाले लोगों को पागलपन की बीमारी नहीं होती है। ऐसे लोगों की याददाश्त भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Depression
- फोटो : Pixabay
अगर आप भी साल में छुट्टियों पर जाते हैं और अपना वक्त परिवार और दोस्तों के साथ बिताते हैं तो यह एक अच्छी बात है और आपको मानसिक सुकून मिलने के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी नहीं होती है जिनका सीधा संबंध आपके तनाव से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
Depression
- फोटो : Pixabay
साल 2005 में प्रकाशित एक अध्ययन कहता है कि जो लोग साल में दो बार छुट्टियों पर जाते हैं उनको अवसाद की समस्या नहीं होती है। यह अध्ययन विसकॉनिज्म मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।