रात में नींद लेना और वो भी एक अच्छी नींद लेना काफी जरूरी है, क्योंकि अगर आप रात को आराम से सोएंगे तभी दिन में आप चुस्त रहेंगे और कई बीमारियों से दूर रहने में भी आपको मदद मिलेगी। जिन लोगों को रात को नींद नहीं आ पाती, उनमें से कई ऐसे लोग भी हैं जो नींद की गोलियों तक का सेवन करते हैं, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में आरामदायक नींद पाने का रहस्य आपकी रसोई में मौजूद है? शायद नहीं, तो आपको बता दें कि आप घी की मदद से एक अच्छी नींद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
घी की मालिश से मिलेगी रात में अच्छी नींद, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करने के अलावा घी हमें रात को अच्छी नींद दिलाने के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। यहां तक कि घी को रात में बालों पर या पैर के तलवों पर आराम से लगाया जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रुजुता दिवेकर सर्दियों में विशेष रूप से सोने से पहले अपने पैरों पर घी लगाती हैं, इससे अच्छी नींद मिलने के साथ ही ये जोड़ों के दर्द और कई अन्य दर्द में भी आराम देने का काम करता है। इसीलिए आपको प्रतिदिन तलवों पर घी लगाने की आदत डालनी चाहिए, जो आपको फायदा दे सकती है।
घी से मालिश करने से कैसे मदद मिलती है?
- पैर की मालिश आयुर्वेदिक में एक बहुत ही विशेष स्थान रखती है। भारतीय चिकित्सा पद्धति की पारंपरिक प्रणाली इस दैनिक अनुष्ठान का अभ्यास करने की सलाह देती है, विशेष रूप से रात में सोने होने से पहले। रुजुता के अनुसार, पैरों पर घी लगाने से वात जमने लगते हैं और गैस और सूजन कम होती है। पैर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। तलवों की मालिश करने से इन नसों को मजबूत करने में मदद मिलती है, अम्लता कम होती है, नींद में सुधार होता है, वसा की हानि, मूड और त्वचा की टोन में सुधार होता है।
घी को ऐसे लगाएं अपने तलवों पर
- घी को अपने पैर के तलवों पर लगाने के लिए एक छोटे बर्तन में कुछ घी रख लें। रोज सोने से पहले अपनी हथेली पर इसकी थोड़ी सी मात्रा लें और इसकी मदद से अपने तलवों की अच्छे से मालिश करें, जब तक कि ये गर्म न हो जाए। घी को तलवों पर रगड़ना सभी के लिए अच्छा होता है। ये जोड़ों के दर्द से राहत देता है और आपको एक अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। आप रात में शांति से सोएंगे और सुबह तरोताजा और स्फूर्ति महसूस करेंगे।
अगर आप घी को अपने तलवे पर लगाते हैं तो आपको खर्राटे की समस्या में आराम मिल सकता है। अगर रात को आपकी नींद बार-बार खुल जाती है और इसमें किसी तरह का खलल पड़ता है, तो भी घी की मालिश आपकी मदद कर सकती है। अपच को दूर करने में, पुरानी कब्ज को दूर करने जैसी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए घी जाना जाता है। इसलिए घी के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि अगर हम घर पर बने देसी घी का इस्तेमाल करें, तो ये हमें बाकी घी की तुलना में ज्यादा लाभ दे सकता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।