{"_id":"615ffbd88ebc3e05f212522f","slug":"four-tips-to-reduce-overweight-how-to-loss-weight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ता मोटापा बीमारी का घर: वजन कम करने के लिए इन चार बातों का रखें ध्यान, जल्द दिखने लगेगा असर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बढ़ता मोटापा बीमारी का घर: वजन कम करने के लिए इन चार बातों का रखें ध्यान, जल्द दिखने लगेगा असर
आज के दौर में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें किसी चीज का ध्यान नहीं रहता। यहां तक कि वे अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं देते, जिसके कारण वे किसी भी तरह का खाना खा लेते हैं। लोग घर के हेल्दी खाने को छोड़ बाहर के जंक फूड जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि ये खाना हमें बीमार करने के लिए काफी है। इसके अलावा इस तरह के खाने के सेवन से हमारा वजन भी बढ़ता है और फिर हम मोटे होते चले जाते हैं। मोटापे को हम इसलिए बिल्कुल भी हल्के में नही ले सकते, क्योंकि ये एक गंभीर समस्या है, जिससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियां और कैंसर आदि जैसी बीमारी होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। ऐसे में हमें अपने मोटापे को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं वजन कम करने के तरीकों के बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ज्यादा पानी पी सकते हैं
जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उन्हें भूख लगती है। ऐसे में लोग फिर कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ भी खाने की जगह पर आपको पानी पीना चाहिए। वहीं, सुबह हैवी नाश्ता करने के बाद आपको लंच से पहले तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह पर आप पानी पी सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओट्स का सेवन करें
ओट्स खाने से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो भूख और वजन को नियंत्रण करने में मदद करते हैं। इससे पेट लंब समय तक भरा महसूस होता है, जिसके कारण व्यक्ति कुछ और नहीं खा पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भूख लगने पर ही खाएं
अमूमन देखा जाता है कि लोगों को जब कुछ खाने के लिए मिलता है, तब वो खा लेते हैं। लेकिन जब भूख लगती है, तब वे कई बार खाना नहीं खाते हैं और इसकी जगह पर आगे-पीछे समय पर खाते हैं। ऐसा करने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
पेट को भरा रखने में मदद करती है बेरीज
आप बेरीज जैसे- स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और जामुन जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ इनमें कौलोरी काफी कम मात्रा में होती है तो वहीं दूसरी तरफ इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह नाश्ते में इन्हें खाने से दोपहर तक पेट भरा महसूस होता है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।