फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसव के पहले मां का हुआ था टीकाकरण, अब कोविड-19 एंटीबॉडी के साथ जन्मी बच्ची

Thu, 18 Mar 2021 04:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 18 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
for the  first time baby born With COVID-19 antibodies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के दोबारा से बढ़ रहे मामलों के बीच अमेरिका से आ रही एक खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फ्लोरिडा शहर में डॉक्टरों ने एक ऐसी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में जन्मजात नोबेल कोरोना वायरस के एंटीबॉडीज पाए गए हैं। खास बात यह है कि प्रसव के तीन हफ्ते पहले ही मां को कोविड-19 का टीका दिया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक जन्म के तुरंत बाद गर्भनाल से खून के नमूने को लेकर उसकी जांच की गई़, जिसमें नवजात के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी की पुष्टि की गई है।

for the  first time baby born With COVID-19 antibodies
कोरोनावायरस पीड़ित महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : Twitter

स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली ‘मेडआर्काइव’ पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भकाल के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था। इसके तीन सप्ताह बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जन्म के समय मौजूद डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती को मॉडर्ना वैक्सीन के एक डोज देने के प्रभाव देखने को मिले हैं। अध्ययन के दौरान हमें नवजात के गर्भनाल से लिए गए सैंपल में सार्स सीओवी-2 एलजीजी एंटीबॉडी मिली है।

for the  first time baby born With COVID-19 antibodies
antibody Tests - फोटो : Pixabay

क्यों खास है यह अध्ययन
यह खबर कई मामलों में खास है। बच्ची के शरीर में जन्म से ही एंटीबॉडी पाए जाने का मतलब है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित है। दूसरा, जन्म के समय से ही बच्चे के शरीर में एंटीबॉडी पाए जाने जैसा यह पहला मामला सामने आया है। चूंकि प्रसव के दौरान गर्भवती को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, ऐसे में अब इस बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मां के टीकाकरण के कारण बच्ची के शरीर में एंटीबॉडी पाई गई है? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
for the  first time baby born With COVID-19 antibodies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मां से शिशुओं को मिल सकती है एंटीबॉडी
अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी' ने अपने एक अध्ययन के दौरान पहले ही इस तरह का दावा किया था। शोधकर्ताओं ने बताया था कि कोविड-19 संक्रमण से बचाने वाले एंटीबॉडी गर्भवती महिलाओं से उनके बच्चों में भी स्थानांतरित हो जाते हैं। न्यूयॉर्क वील कॉर्नेल मेडिकल सेंटर में गर्भवती 88 महिलाओं के रक्त के नमूनों का विश्लेषण करके शोधकर्ताओं ने यह नतीजा निकाला था। इस अध्ययन को बच्ची की जन्म के खबर से पुष्टि मिलती हुई दिख रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed