अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनके पति उनकी बातों को समझते ही नहीं हैं या फिर सुनना ही नहीं चाहते हैं। इसके पीछे हालांकि कई सारी वजहें हो सकती हैं लेकिन एक वजह जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, वो है महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रकृति। यदि आपको लगता है कि वे आपको सुनना ही नहीं चाहते हैं तो आपको भी यह समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या वे ये जानबूझकर कर रहे हैं या ये आदत उनके स्वभाव में ही निहित है या चंद विषयों को लेकर उनका रवैया ऐसा होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि आपके पति द्वारा आपकी बातों को न समझ पाने के ये हो सकते हैं कारण।
जानिए किन कारणों से पुरुष कई बार नहीं समझ पाते हैं महिलाओं की बातें, वजह है एकदम जायज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमा-फिराकर बातें करना
महिलाओं की आदत होती हैं कि वे मुद्दे की बात कहने के पहले कई सारी अन्य बातें कह देती हैं, ऐसे में संभव है कि यदि आपका स्वभाव भी कुछ ऐसा है तो हो सकता है कि आपके पति अक्सर आपकी बातों से संशय में आ जाते हैं और समझ ही नहीं पाते हैं कि मुख्य मुद्दा क्या है? ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि समझते नहीं हैं वे पर वाकई में यदि बहुत सारे विषयों पर एकसाथ बात करेंगी तो वे क्या कोई भी नहीं समझ पाएगा।
यदि उनका दिमाग कहीं और है
कई बार आपके पति आपकी बातों को तब भी समझ नहीं पाते हैं जब उनका दिमाग कहीं और होता है। पुरुषों के लिए बहुत मुश्किल होता है कि यदि उनके दिमाग में कोई और बात चल रही हो या किसी बात से वे अंदर ही अंदर परेशान चल रहे हैं तो ऐसे में वे आपकी बात पर चाहकर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे इसलिए यदि आपको वाकई लगता है कि आपकी किसी बात पर वे ध्यान दें तो पहले पता करें कि उनका मन कैसा है।
किसी बात में उन्हें अरुचि हो
पुरुषों को इन बातों में अक्सर रुचि नहीं होती है कि सेलिब्रिटी वर्ल्ड में क्या चल रहा है या किस अभिनेत्री ने कौनसा लिबास पहना है? ऐसे में यदि आप अपनी रुचि के अनुसार कोई भी बात कहती चली जाएंगी तो वे उसे सुनना नहीं ही पसंद करेंगे इसलिए ऐसी बात करें जो कि सिर्फ आपकी रुचि के अनुसार हो।
दूसरों की बातें ज्यादा करना
यदि आपको दूसरों की बातें करने का बहुत अधिक शौक है और आप अपने पति से जब बातें करने लगती हैं तो उनको और स्वयं को छोड़कर आप पूरी दुनियाभर की बातें कर लेती हैं तो पूरी संभावना है कि आपके पति आपके इस स्वभाव से थोड़ा चिढ़ जाते हों लेकिन कह नहीं पाते हों इसलिए भी शायद वे आपकी बातों को ध्यान से सुनते या समझते नहीं हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपनी आदत में थोड़ा सुधार कर लें क्योंकि दूसरों की ज्यादा बातें करना अच्छी बात नहीं है।