फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity: संक्रामक रोगों से बचाने में विटामिन-सी के अलावा ये पोषक तत्व भी जरूरी, आपके आहार में हैं ये चीजें?

Mon, 08 Jan 2024 08:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Jan 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
foods for good immunity know vitamins for healthy immune system in hindi
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाले उपाय - फोटो : iStock

संक्रामक रोगों से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत रहना बहुत आवश्यक माना जाता है और इम्युनिटी को ठीक रखने के लिए सतत प्रयास की जरूरत होती है। आहार और लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती दी जा सकती है। कई प्रकार की विटामिन्स जैसे विटामिन सी-डी को संक्रामक रोगों से बचाने और प्रतिरोधक क्षमता को उत्तेजित करने में महत्वपूर्ण पाया गया है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने इसे अपने आहार का हिस्सा भी बनाया।



पर क्या आप जानते हैं कि इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के लिए विटामिन सी-डी ही काफी नहीं है। अध्ययनों में पाया गया है कि इसके लिए आपको आहार में विटामिन बी-6 और विटामिन- ई वाली चीजों को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

foods for good immunity know vitamins for healthy immune system in hindi
विटामिन बी-6 वाली चीजें - फोटो : iStock

इम्युनिटी के लिए जरूरी है विटामिन बी-6 

पशु और मानव दोनों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन बी-6, शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है। विटामिन बी-6 की कमी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कमजोर कर देती है। विटामिन बी-6 (पाइरिडोक्सिन) मस्तिष्क के सामान्य विकास, तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

विटामिन बी-6 के खाद्य स्रोतों में पोल्ट्री, मछली, आलू, छोले, केले और फोर्टिफाइड अनाज शामिल हैं। इसलिए जरूरी है कि आहार में विटामिन सी-डी के साथ विटामिन बी-6 वाली चीजों को भी जरूर शामिल करें।

foods for good immunity know vitamins for healthy immune system in hindi
विटामिन-ई वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

विटामिन ई  की आवश्यकता

विटामिन-ई मानव शरीर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है। इससे उनमें थक्के बनने से रोकने में मदद मिलती है। आमतौर पर विटामिन-ई को त्वचा और बालों की सेहत से जोड़कर देखा जाता रहा है। शोध में पाया गया है कि इसकी कमी से इम्युनिटी सिस्टम की भी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
foods for good immunity know vitamins for healthy immune system in hindi
एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें - फोटो : iStock

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों से मिलता है लाभ

नैदानिक परीक्षणों में पाया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन या फिर डॉक्टर्स की सलाह पर एंटीऑक्सीडेंट सप्लीमेंट्स की मदद से प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं में काफी सुधार किया जा  सकता है। विशेष रूप से विटामिन सी, ई, और ए या बीटा-कैरोटीन के पूरकों को आहार में शामिल करने से आपको इम्युनिटी को मजबूत बनाने में विशेष लाभ मिल सकता है। शरीर में  ट्यूमर के विकास को रोकने, कैंसर और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में भी एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
foods for good immunity know vitamins for healthy immune system in hindi
आहार में किन चीजों को करें शामिल? - फोटो : istock

आहार में किन चीजों को करें शामिल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार पर खास ध्यान दें। प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करके आप कई प्रकार के आवश्यक विटामिन्स-एंटीऑक्सीडेंट्स की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। आहार में मौसमी हरी सब्जियों-फलों के साथ नट्स-सीड्स को शामिल करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। शारीरिक-मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन आवश्यक है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed