फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तांबे के बर्तन में रखी इन चीजों को खाने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Mon, 07 Oct 2019 01:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
food that not keep and not to eat in copper utensils
- फोटो : pixa

सेहत को लेकर जितनी जाकरुकता आजकल फैलाई जा रही है उतना शायद पहले कभी नहीं था। लेकिन इन सबके बावजूद लोग बीमार रहते हैं। कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत सही रहती है और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही बहुत से लोग तांबे के बर्तन में भोजन करना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखे कुछ खाद्य पदार्थ को खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। आइए जानें कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिसे नहीं तांबे के बर्तन में न रखना चाहिए और न ही खाना चाहिए।

food that not keep and not to eat in copper utensils
- फोटो : pixa
अचार

तांबे के बर्तन में अचार रखने से तांबे के साथ मिलकर अचार जहरीला हो जाता है। इसको खाने से पेट में जलन, एसीडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अगर तांबे के बर्तन में अचार रखा जाए तो वह जल्दी ही खराब भी हो जाता है। इसीलिए अचार वगैरह खट्टी चीज को चीनी मिट्टी के बर्तन में रखा जाता है।


 
food that not keep and not to eat in copper utensils
- फोटो : pixa
दही

दही में पेट को ठीक करने वाले बैक्टीरिया लैक्टोबेसिलस पाए जाते हैं। लेकिन अगर इसको तांबे के बर्तन में जमा दिया जाए तो ये अपने स्वभाव के उलट परिणाम दिखाने लगती है। दूध या दूध से बने किसी भी पदार्थ को तांबे के बर्तन में रखने पर उसके सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अगर तांबे के बर्तन में दूध से बने पदार्थ को खा लिया जाए तो उल्टी, डायरिया या पेट से जुड़ी परेशानी हो जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
food that not keep and not to eat in copper utensils
- फोटो : amar ujala
नींबू का रस

तांबे के जग में पानी पीना तो सेहत के लिए सही है लेकिन अगर इस जग में नींबू का शर्बत या शिकंजी पीते हैं तो ये बहुत नुकसानदेह होता है। नींबू में मौजूद प्राकृतिक साइट्रिक एसिड तांबे के साथ मिलकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed