Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
जिंक एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। शरीर में इसकी मात्रा कम होने पर कई सारी समस्याएं हो सकती हैं और इसकी कमी होना ही नहीं चाहिए क्योंकि यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। जिंक की पूर्ति होने पर व्यक्ति बीमार भी कम ही पड़ता है। यह हमारे शरीर में कोशिका-विभाजन, कोशिका वृद्धि और घाव भरने में भी सहायता करता है इसलिए यदि आपको त्वचा पर कहीं घाव हो जाता है और उसे भरने में आपको समय लगता है तो आपके शरीर में जिंकं की कमी हो सकती है। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको ऐसे आहारों का सेवन करना होगा, जिनमें अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है इसलिए अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करें और शरीर में जिंक की कमी को पूरा करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से आपके शरीर में जिंक की कमी पूरी हो सकती है।
2 of 6
100 ग्राम डार्क चॉकलेट में 3.3 मिलीग्राम जिंक होता है
- फोटो : istock
चॉकलेट
चॉकलेट तो सभी को खाना पसंद होती है, कितनी अच्छी बात है कि इसी चॉकलेट से शरीर को फायदे भी मिलने लग जाएं तो। यदि आपके शरीर में जिंक की कमी हो चुकी है तब तो आपके लिए डार्क चॉकलेट का सेवन खूब फायदेमंद साबित हो सकता है। 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में 3.3 मिलीग्राम जिंक होता है लेकिन एक तय की हुई मात्रा में ही इसका सेवन करें नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।
3 of 6
लहसुन की कली को सेंककर इसका सेवन करें
- फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन के सेवन से भी आपके शरीर को जिंक मिलता है। सब्जी में तो लहसुन खाएं ही उसके अलावा यूं भी यदि एक कली लहसुन आप खाते हैं तो आपके शरीर को फायदा ही पहुंचेगा। लहसुन के सेवन से हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप लहसुन की कली को सेंककर इसका सेवन करें। ऐसा करके आपको खूब फायदे पहुंचेंगे।
4 of 6
रोज के भोजन और नाश्ते में इन्हें शामिल करें
- फोटो : पिक्साबे
फल और सब्जी
फलों और सब्जियों का सेवन तो शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आलू, शकरकंद, नट्स, अनार, ब्लूबेरी आदि खाने से शरीर को जिंक मिलता है। यदि इन्हें आप अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपको जिंक की कमी नहीं होगी इसलिए अपने रोज के भोजन और नाश्ते में इन्हें शामिल करें।
5 of 6
इसे खाने के बाद पानी का सेवन न करें
- फोटो : social media
दही
जिंक की पूर्ति करने के लिए दही का दिन में सेवन जरूर करें। कम वसा वाला दही पाचन के लिए भी अच्छा होता है और इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। दही से शरीर को अच्छा जीवाणु मिलता है। इसके सेवन से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे विकसित होने लगती है। इसे खाने के बाद पानी का सेवन न करें।