फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आहार विशेषज्ञ से जानिए: क्या फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है चावल? इन चीजों के सेवन से पहले भी सावधानी बरतने की सलाह

Sun, 13 Mar 2022 03:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Mar 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
food items that causes food poisoning, how to prevent foodborne illness
फूड पॉइजनिंग की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

शरीर को सेहतमंद और पाचन तंत्र को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आहार का सही चयन बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वस्थ भोजन जहां शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है, वहीं भोजन की अशुद्धि कई प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। विशेषकर, चूंकि अब तापमान बढ़ रहा है, ऐसे में भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूषित भोजन में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी हो सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। भोजन के रखरखाव या पकाते समय बरती जाने वाली असावधानियों के कारण भी यह समस्या हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फूड पॉइजनिंग मतली, उल्टी या दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। गंभीर स्थितियों में रोगी को अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत पड़ सकती है। हाल ही में अमेरिकी आहार विशेषज्ञ कोरी एल रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर इसी से संबंधित एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि रोजाना हम जिन चीजों का सेवन करते हैं, उनमें से भी कई चीजें फूड पॉइजनिंग के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।

food items that causes food poisoning, how to prevent foodborne illness
अंकुरित अनाज को अच्छे से धोएं - फोटो : getty images

स्प्राउट्स को लेकर बरतें सावधानी
हम में से ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत स्प्राउट्स के साथ करते हैं। कई तरह के अंकुरित आहार का यह संयोजन सेहत के लिए काफी पौष्टिक माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसे तैयार करते समय बरती गई असावधानी फूड पॉइजनिंग के जोखिम को बढ़ा सकती है? अनाजों को भिगो कर रखने से उसमें कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं, ऐसे में स्प्राउट्स के सेवन से पहले इसे कई बार अच्छी तरह से धोना न भूलें। 

food items that causes food poisoning, how to prevent foodborne illness
क्या चावल से होता है फूड पॉइजनिंग - फोटो : iStock

चावल से कैसे हो सकती है फूड पॉइजनिंग?
ज्यादातर घरों में चावल के बिना भोजन को अधूरा माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह फूड पॉइजनिंग के खतरे को बढ़ा सकता है? आहार विशेषज्ञ कोरी एल रोड्रिगेज कहते हैं, अक्सर चावल को पकाने के बाद कई घंटों तक ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। पके हुए चावल को ज्यादा समय तक बाहर न रखें। इसे या तो गरम खाएं या पकाने के एक घंटे के भीतर ही फ्रिज में रख लें। ऐसा करके आप फूड पॉइजनिंग के जोखिम को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
food items that causes food poisoning, how to prevent foodborne illness
अधपका मांस खाने से बचें - फोटो : Pixabay

मांस में हो सकते हैं कई तरह के बैक्टीरिया
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जिन चीजों से फूड पॉइजनिंग का खतरा सबसे अधिक होता है, मांस उनमें से एक है। अधपका मांस का सेवन करने से इस समस्या का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। मांस में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, ऐसे में अगर इसे बिना अच्छी तरह से पकाए ही खाया जाता है तो यह फूड पॉइजनिंग के साथ कई तरह की अन्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। फ्रोजन मांस से यह खतरा और भी बढ़ जाता है। मांस को अच्छी तरह से धोकर और पकाकर ही सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
food items that causes food poisoning, how to prevent foodborne illness
तरबूज खाने तो लेकर बरतें सावधानी - फोटो : iStock

तरबूज-खरबूज
गर्मियों के दिनों में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए तरबूज-खरबूज का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। पर इसको खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। कटा हुआ तरबूज-खरबूज ज्यादा देर तक न रखें। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed