फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: बारिश में संक्रामक बीमारियों का सता रहा है डर? ये आदतें आपको देंगी सुरक्षा, बीमारियां रहेंगी दूर

Fri, 14 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
flu and infectious disease during rainy season, how to keep immune system strong in monsoon
सर्दी-जुकाम के लक्षणों पर ध्यान दें - फोटो : istock

दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है, इस तरह का मौसम कई बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, बारिश के दिनों में संक्रामक बीमारियों का खतरा अधिक होता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें मौसम में हो रहे बदलाव के कारण फ्लू जैसे संक्रमण का जोखिम हो सकता है।



सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ गले में खराश, सिरदर्द की समस्याएं इन दिनों में अधिक देखी जाती रही हैं। इसके अलावा बारिश और नम वातावरण के कारण कई अन्य प्रकार की बैक्टीरियल-वायरल संक्रमण का भी खतरा हो सकता है। इन सबसे सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है कि हम सभी अपनी इम्युनिटी को बढ़ावा देने वाले उपाय करें।

आइए जानते हैं कि किन उपायों का पालन करके संक्रामक बीमारियों के जोखिमों से बचाव किया जा सकता है?

flu and infectious disease during rainy season, how to keep immune system strong in monsoon
गुनगुना पानी पीने से होने वाले लाभ - फोटो : istock

सुबह पिएं हल्का गुनगुना पानी

कई अध्ययनों में पाया गया है कि सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इन दिनों में गुनगुना पानी का सबसे ज्यादा लाभ गले में संक्रमण के जोखिमों को दूर करने में है। गुनगुना पानी पीने से गला साफ रहता है और रोगजनकों के कारण होने वाले संक्रमण-दर्द की समस्या कम होती है।

flu and infectious disease during rainy season, how to keep immune system strong in monsoon
गुनगुना पानी पेट के लिए फायदेमंद - फोटो : pixabay

पेट की समस्या भी होता है कम

सामान्य तापमान वाले पानी की तुलना में गुनगुना पानी पीने से पेट से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का एक आसान और अत्यधिक प्रभावी तरीका है। चूंकि मानसून के दिनों में पेट में संक्रमण होने का जोखिम अधिक होता है साथ ही खान-पान में गड़बड़ी के कारण कब्ज, अपच जैसी दिक्कत हो सकती है, इन सभी समस्याओं में सुबह गुनगुना पानी पीना आपके लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
flu and infectious disease during rainy season, how to keep immune system strong in monsoon
स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं

संक्रामक बीमारियों का सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों में होता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे लोगों में मौसम के बदलाव के साथ फ्लू संक्रमण होना सबसे आम है। इसलिए जरूरी है कि आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने वाले उपाय करें। बरसात के दिनों में रोजाना घरेलू औषधियों-मसालों से तैयार काढ़ा का सेवन करें। आहार में फलों-सब्जियों की मात्रा बढाएं, इससे लाभ मिलता है।

विज्ञापन
flu and infectious disease during rainy season, how to keep immune system strong in monsoon
हाथों की स्वच्छता जरूरी - फोटो : Pexels.com

हाथों की स्वच्छता का रखें ख्याल

बरसात के दिनों में नम वातावरण के कारण सतहों पर बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। अगर आप हाथों की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो ये दूषित हाथों के माध्यम से आपके नाक-मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश करके संक्रामक रोगों के खतरे को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से हाथों को साबुन-पानी से अच्छे से साफ करते रहें। ये संक्रामक रोगों से बचाने में आपके लिए बहुत मददगार है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed