फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसमी फ्लू और कोरोना की जांच एक ही पद्धति से होगी, नई तकनीक को इस देश ने दी मंजूरी

Wed, 04 Nov 2020 02:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Nov 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Flu and Coronavirus test by same testing kit in South Korea to Stop Covid 19 and influenza
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए दुनिया के कई देश रणनीति को ज्यादा मजबूत करते नजर आ रहे हैं। कई देश जांच से लेकर इलाज तक के लिए नई रणनीतियां अपनाते भी दिख रहे हैं। इस कड़ी में जर्मनी ने रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का फैसला लिया है, वहीं दक्षिण कोरिया में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक नई जांच पद्धति को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस नई पद्धति से एक ही नमूने में कोविड-19 और मौसमी जुकाम यानी इन्फ्लुएंजा का पता लगाया जा सकता है।

Flu and Coronavirus test by same testing kit in South Korea to Stop Covid 19 and influenza
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खबरों के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ नई रणनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सर्दी जुकाम का मौसम आने वाला है और ऐसे में इससे अस्पतालों में भीड़भाड़ कम होने में सहायता मिलेगी।

Flu and Coronavirus test by same testing kit in South Korea to Stop Covid 19 and influenza
Coronavirus Test - फोटो : ANI

जांच की इस नई पद्धति में उन जीनों का लक्षित किया गया है जो कोविड-19 और मौसमी जुकाम दोनों में होते हैं। यह पीसीआर जांच का विकसित स्वरूप है जिसमें नाक और गले से नमूने लेकर कोविड-19 की जांच की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flu and Coronavirus test by same testing kit in South Korea to Stop Covid 19 and influenza
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी यून तैहो ने कहा कि मौसमी जुकाम और कोविड-19 दोनों रोगों के लक्षण समान होते हैं इसलिए तीन से छह घंटे में इन दोनों का पता लग जाने से रोगियों को सुविधा होगी और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Flu and Coronavirus test by same testing kit in South Korea to Stop Covid 19 and influenza
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

देश में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं लेकिन जानकारों का मानना है कि ठंड के मौसम में कोरोना वायरस का प्रसार अधिक हो सकता है जिस मौसम में लोग ज्यादातर समय घर के भीतर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed