फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flaxseed: बहुत फायदेमंद होते हैं अलसी के बीज, जानिए गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं?

Thu, 16 May 2024 06:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 16 May 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
flax seeds health benefits know garmiyo me flax seeds kha sakte hai ya nhi
फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार विशेषज्ञ नट्स और सीड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। कुछ फलों-सब्जियों के बीज (सीड्स) में भरपूर पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है जिनके सेवन से न सिर्फ आप कई प्रकार की बीमारियों से बचे रह सकते हैं साथ ही ये आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्राप्त करने में भी मदद करते हैं।



अध्ययनों में अलसी के बीज को बहुत फायदेमंद बताया गया है। अलसी के बीज में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है जिसकी नियमित रूप से शरीर को जरूरत होती है।

आहार विशेषज्ञ निवेदिता सचदेवा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि नियमित रूप से इन बीज का सेवन करके वजन को नियंत्रित रखने,  कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण इसे हृदय की सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। पर क्या गर्मियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है?

flax seeds health benefits know garmiyo me flax seeds kha sakte hai ya nhi
वजन कैसे घटाएं - फोटो : istock

अलसी के बीज से होने वाले फायदे

अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी के बीज में भरपूर फाइबर होता है जो इसे पेट के लिए काफी लाभप्रद बनाता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप वाले 112 लोगों पर 12-सप्ताह के अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने प्रतिदिन 4 बड़े चम्मच (30 ग्राम) अलसी के बीज का सेवन किया उनके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी आई।

इस बीज का तासीर गर्म होता है तो क्या गर्मी के दिनों में भी इसका सेवन किया जा सकता है? आइए समझते हैं।

flax seeds health benefits know garmiyo me flax seeds kha sakte hai ya nhi
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com

क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ? 

आहार विशेषज्ञ बताती हैं, अलसी के बीज की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसके कारण आपको कई प्रकार की असहजता की समस्या हो सकती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि गर्मियों में अलसी के बीज बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, आप इसका सेवन संयमित मात्रा में कर सकते हैं। रोजाना एक चम्मच की मात्रा में कम से कम छह-आठ घंटे भीगे हुए अलसी के बीज का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसके कारण पेट में सूजन, अपच सहित अन्य प्रकार की पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
flax seeds health benefits know garmiyo me flax seeds kha sakte hai ya nhi
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com

गर्मियों में खाएं या नहीं?

विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों में भी सीड्स को आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्वों की हमें नियमित रूप से जरूरत होती है। बस इसकी मात्रा की ध्यान रखें। शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार लोगों के लिए इन बीजों से काफी फायदे हो सकते हैं। हृदय रोग के प्रमुख कारक कोलेस्ट्रॉल-रक्तचाप को कंट्रोल रखने में इससे लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
flax seeds health benefits know garmiyo me flax seeds kha sakte hai ya nhi
शुगर रहता है कंट्रोल - फोटो : istock

डायबिटीज रोगियो के लिए बहुत लाभप्रद

अलसी के बीज रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों की समीक्षा के अनुसार, अलसी रक्त शर्करा को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने में मददगार हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें आहार में अलसी के बीज को शामिल करने से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज के कारण होने वाले हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed