फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 की उम्र में भी बड़े अच्छे लगते हैं साक्षी के तेवर, बिना जिम जाए ऐसे मेनटेन करती हैं खूबसूरती

Fri, 12 Jan 2018 09:19 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Film Dangal Fame Actress Sakshi Tanwar Fitness Regime
Sakshi Tanwar

टीवी सीरियल कहानी 'घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम करके लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस साक्षी तंवर फिल्म 'दंगल' के बाद 'मोहल्ला अस्सी' के जरिए लोगों के दिमाग पर जादू करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। 45 बरस की हो चुकीं साक्षी आज भी वैसी ही दिखती हैं जैसी साल 2000 में 'पार्वती' के किरदार में दिखती थीं।



इतने सालों बाद भी उन्होंने अपनी खूबसूरती, ऊर्जा और फिटनेस बरकरार रखी है, वो भी बिना जिम गए।

Film Dangal Fame Actress Sakshi Tanwar Fitness Regime
Sakshi Tanwar

फिटनेस मंत्र
साक्षी तंवर का मानना है कि फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी नहीं बल्कि खान-पान पर भी खास ध्यान देना जरूरी है।

फिटनेस रिजीम
साक्षी तंवर जिम नहीं जातीं। वह हफ्ते में पांच दिन योग करती हैं। उनका फोकस ब्रीदिंग एक्सरसाइज पर होता है जिसके लिए वह प्राणायाम और अनुलोम-विलोम करती हैं। इसके अलावा, वह हर दिन एक घंटे तक तेजी से टहलती हैं। अगर पर बाहर टहलने नहीं जा पातीं तो ट्रेडमिल पर दौड़ लगाती हैं।  

Film Dangal Fame Actress Sakshi Tanwar Fitness Regime
Sakshi Tanwar

डाइट
एक्ट्रेस साक्षी तंवर लिक्विड डाइट को तरजीह देती हैं। साथ ही उनके डाइट चार्ट में प्रोटीन और विटामिन पर जोर दिया जाता है। वह दिन की शुरुआत गर्म पानी और चाय के साथ करती हैं। नाश्ते में वह दो अंडे, टोस्ट, दही और एक ग्लास दूध लेती हैं। लंच में वह एक कटोरी फ्रूट सैलड लेती हैं। वहीं, डिनर में सिर्फ सूप पीती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Dangal Fame Actress Sakshi Tanwar Fitness Regime
Sakshi Tanwar

बीच-बीच में साक्षी तंवर नींबू पानी या नारियल पानी भी पीती रहती हैं ताकि खुद को हाइड्रेटेड रख सकें। वह तरबूज, खरबूज और खीरे जैसी चीजों को भी हर दो घंटे पर खाती हैं ताकि शूटिंग के वक्त उनकी एनर्जी लेवल बनी रहे और वह तरोताजा महसूस करें।

पढ़ें: जितने पैसे आप जिम की फीस में बहा देते हैं, उतने में तो यह घर पर ही खुल जाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed