फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

44 की उम्र में 24 का जोश, ऋतिक की फिटनेस के 5 बड़े राज़ उड़ा देंगे होश

Wed, 10 Jan 2018 11:34 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Five Big Secrets Of Bollywood Actor Hrithik Roshan Fitness
Hrithik Roshan

ऋतिक रौशन का नाम सुनते ही एक फिट और एनर्जी से भरे शख्स का ख्याल जेहन में आता है। उनके तराशे हुए शरीर और एनर्जी लेवल को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि उनकी उम्र 40 के पार है। दो बच्चों के पिता ऋतिक को ऐसी फिट बॉडी पाने के लिए खूब पसीने बहाने पड़े हैं। आज भी वह अपनी फिटनेस रूटीन में कोई कोताही नहीं बरतते। 



एक नजर उनकी डाइट और फिटनेस रिजीम पर...

Five Big Secrets Of Bollywood Actor Hrithik Roshan Fitness
Hrithik Roshan
फिटनेस मंत्र
ऋतिक का फोकस शरीर की स्ट्रेंथ, स्टैमिना, एंड्योरेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर होती है।

वॉर्म-अप तकनीक
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले ऋतिक लंजेस, और स्टूल के सहारे एक पैर से स्क्वॉट्स करके खुद को वॉर्म-अप करते हैं। 

फिटनेस रिजीम
ऋतिक जब किसी खास रोल की तैयारी नहीं कर रहे होते हैं, तब वह मशहूर ट्रेनर क्रिस गेनथिन से फिटनेस ट्रेनिंग लेते हैं। सुबह में वह कर्डियो और सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। वहीं, शाम में वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लेते हैं। 
  • बाइसेप्स और ट्राईसेप्स के लिए वह कॉन्सेंट्रेटेड कर्ल्स, स्ट्रेट आर्म डंबल पुलोवर, केबल एक्सटेंशन के 2-5 सेट करते हैं। 
  • कंधों के लिए वह फ्रंट रेज़, साइड लैट्रल रेज़, रिवर्स फ्लाई और मिलिट्री प्रेस के 8-15 सेट्स करते हैं।
  • छाती और पीठ के लिए ऋतिक डंबल बेंच प्रेस, हैंड केबल पुल, डिक्लाइन डंबल फ्लाई और बेंट ओवर बारबेल एक्सरसाइज करते हैं। 
  • पैर को शेप में रखने के लिए ऋतिक एक्सटेंशंस लाइंग, लेग कर्ल्स, लेग प्रेस और स्क्वॉट्स के 2-5 सेट्स करते हैं। 
(अगली स्लाइड में जानें ऋतिक का डाइट प्लान)
Five Big Secrets Of Bollywood Actor Hrithik Roshan Fitness
Hrithik Roshan

ऋतिक को चॉकलेट, मफिन्स और कूकीस खाना बेहद पसंद है। खुद पर काबू करने के लिए उन्होंने मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट माराइका जॉन्सन की सलाह पर एक सख्त डाइट चार्ट तैयार किया जिसका वह ईमानदारी से पालन भी करते हैं। 

नाश्ता: 4 अंडों का सफेद हिस्सा, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक, दूध-कॉर्नफ्लेक्स और फ्रेश फ्रूट्स 

लंच: दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ब्रेस्ट, दाल, सीज़र सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडों की सैंडविच और फल खाते हैं। 

डिनर: 6 अंडों का सफेद भाग, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी

ऋितक रौशन इस पूरी डाइट को छोटी-छोटी मात्राओं में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ही ऋतिक कुठ भी खाते हैं। दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं।

(अगली स्लाइड में जानें ऋतिक की फिटनेस से जुड़े राज़)

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Big Secrets Of Bollywood Actor Hrithik Roshan Fitness
Hrithik Roshan

साल 2012 में पीठ में चोट (स्लिप डिस्क) की वजह से ऋतिक ने बिस्तर पकड़ लिया था। इस दौरान वह दिन में तीन-तीन सिगरेट्स पीने लगे थे। उनका वजन बढ़ गया। उनका कमर करीब 37 इंच तक फैल गया। ठीक होते ही उन्होंने कड़ी मेहनत की और 10 हफ्तों में उन्होंने 10.5 किलो वजन कम कर लिया। 

स्ट्रेस दूर करने कि लिए ऋतिक सुबह जल्दी उठते हैं और वर्कआउट करते हैं।

ऋतिक क मां पिंकी रौशन के हाथ से बना खाना बहुत पसंद है। अगर पर किसी रोल के लिए खास ट्रेनिंग ना ले रहे हों तो डाइट चार्ट के साथ थोड़ी सी चीटिंग कर लेते हैं और ब्राउनीज, नाचोज़ और पिज्जा खाते हैं।

21 साल की उम्र में  ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी का शिकार हुए थे। तब डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते हैं। मगर अपनी हिम्मत और मेहनत के दम पर उन्होंने डांसिंग में मुकाम हासिल कर लिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed