फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: फाइबर-विटामिन्स से भरपूर अंजीर के कई सारे फायदे, क्या डायबिटीज में भी कर सकते हैं सेवन?

Tue, 17 Feb 2026 08:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Feb 2026 08:11 PM IST
सार

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और पॉलीफेनॉल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। अंजीर हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं।

विज्ञापन
fig nutritional value and health benefits kya diabetes me anjeer kha sakte hai
अंजीर खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

'सेहतमंद शरीर चाहते हैं तो आहार में उन चीजों को अधिक से अधिक शामिल करें जिनसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके' स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ये सलाह देते हैं। ड्राई फू्ट्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।



अंजीर ऐसा ही एक बेहद फायदेमंद सूखा फल और मेवा है जिसे बेहद गुणकारी माना गया है। यह स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है। 

सूखे और ताजे दोनों रूपों में अंजीर का सेवन किया जाता है और खास बात यह है कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों की हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है । फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंजीर न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव में मदद करता है।

fig nutritional value and health benefits kya diabetes me anjeer kha sakte hai
आहार में शामिल करें अंजीर - फोटो : Freepik.com

अंजीर को बना लें डाइट का हिस्सा

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अंजीर में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और पॉलीफेनॉल्स शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में अंजीर खाने से शरीर को जरूरी माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

अंजीर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों की कार्यप्रणाली को सुधारता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

इतना ही नहीं, इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। अंजीर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने में भी सहायक माना जाता है।

fig nutritional value and health benefits kya diabetes me anjeer kha sakte hai
पाचन में सहायक है अंजीर - फोटो : Freepik.com

अंजीर का पानी भी फायदेमंद

आयुर्वेद में अंजीर को बेहद लाभकारी फल माना जाता है। अंजीर के पोषक तत्वों का लाभ उठाने के लिए आप अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगो दे और सुबह अंजीर के साथ इसके पानी का भी सेवन करें। इससे सभी पोषक तत्व शरीर में सही तरीके से अवशोषित होते हैं। इस पानी में मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज या अपच में राहत देता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आंतों की सफाई भी हो जाती है। 
 

  • अंजीर के पानी के लैक्सेटिव गुण सुबह पेट साफ होने में मदद करते हैं। अंजीर के पानी का नियमित सेवन करने से भूख नियंत्रित होती है।
  • इससे आप ओवरइटिंग करने से बचते है यह पानी वजन कम करने में भी मदद करता है। इस पानी में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
  • अंजीर के पानी के सेवन से महिलाओं में होने वाले हॉर्मोनल असंतुलन ठीक हो जाते हैं। इससे पीरियड नियमित होते हैं।
  • इस पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
fig nutritional value and health benefits kya diabetes me anjeer kha sakte hai
डायबिटीज में अंजीर खाएं या नहीं? - फोटो : Freepik.com

अंजीर खाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं?
 

  • अंजीर कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
  • अंजीर में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।  ये त्वचा को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाकर उसे हेल्दी बनाए रखने में मददगार है।
  • अंजीर को हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है।



डायबिटीज में खा सकते हैं अंजीर?

अंजीर मीठा होता है, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या इसका डायबिटीज में सेवन किया जा सकता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में सेवन करने पर इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है, जिससे शुगर स्पाइक्स का खतरा कम होता है। हालांकि ज्यादा सेवन से शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है।

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, जिन लोगों को डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर किडनी स्टोन, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और लेटेक्सएलर्जी की समस्या है, वे चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही अंजीर या इसके पानी का सेवन करें।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed